कांकरी डूंगरी उपद्रव मामले में फरार चल रहे भीड़ का नेतृत्व करने वाले बिछीवाडा पंचायत समिति सदस्य गिरफ्तार
On
By वागड़ संदेश
डूंगरपुर।। जिले की बिछीवाडा थाना पुलिस ने कांकरी डूंगरी उपद्रव मामले में फरार चल रहे भीड़ का नेतृत्व करने वाले बिछीवाडा पंचायत समिति सदस्य व मुख्य आरोपी को आज गिरफ्तार किया है | बिछीवाडा थाने के थानाधिकारी रणजीत सिंह ने बताया की 26 सितम्बर 2020 को शिक्षक भर्ती 2018 के रिक्त पदों को एसटी वर्ग से भरने की मांग को लेकर कांकरी डूंगरी के पास नेशनल हाइवे जाम, आगजनी, लूट, तोड़फोड़ जैसे घटनाएं हुई थी | इस मामले में भीड़ का नेतृत्व करने वाला सेरावाडा निवासी नमोनारायण वरहात फरार चल रहा था | मुखबीर की मिली सुचना पर पुलिस ने आरोपी वरहात को उसके गाँव सेरावाडा से आज गिरफ्तार किया गया है | पुलिस ने बताया की गिरफ्तार आरोपी बिछीवाडा पंचायत समिति के वार्ड 25 का सदस्य भी है |
Advertisement
![](https://wagadsandesh.com/media-webp/2023-04/ad-720x300.jpg)
About The Author
Related Posts
Latest News
12 Jun 2024 19:01:54
सागवाड़ा | जिला कलेक्टर एवं मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी डूंगरपुर के आदेशानुसार सघन वृक्षारोपण अभियान की तैयारी के तहत पीईईओ...
Advertisement
![](https://wagadsandesh.com/media-webp/2023-04/d.jpg)