राज्य सरकार ने जिले में सिंचाई और पानी की समस्या को दूर करने के लिए 6 एनिकट की मंजूरी

On

डूंगरपुर।। जिले में राज्य सरकार ने जिले में सिंचाई और पानी की समस्या को दूर करने के लिए 6 एनिकट की मंजूरी दे दी है। इसके लिए सरकार ने 36 करोड़ रुपये से ज्यादा का बजट भी जारी कर दिया है, जिससे भूमिगत जल स्तर में भी बढ़ोतरी होगी। सिंचाई विभाग के अधिशाषी अभियंता हेमंत पंड्या ने बताया कीराज्य सरकार ने वर्ष 2020-21 में डूंगरपुर जिले में 6 एनिकट की घोषणा की थी, जिस पर अब सरकार ने अमल करते हुए इन सभी एनिकट की मंजूरी जारी कर दी है और इसके लिए बजट भी आवंटित कर दिया है। सिंचाई विभाग की ओर से इन सभी 6 एनिकट का निर्माण करवाया जाएगा, जिसमें से 3 एनिकट बिछीवाड़ा ब्लॉक, 2 सीमलवाड़ा ब्लॉक व 1 डूंगरपुर ब्लॉक में एनिकट का निर्माण किया जाएगा। इन एनिकट के बनने से उस क्षेत्र में भूमिगत जल स्तर की बढ़ोतरी होगी। वहीं सिंचाई की सुविधा भी बढ़ेगी। किसान अपने खेतों में सिंचाई कर सकेंगे। वहीं मवेशियों के लिए पीने के पानी की समस्या का भी काफी हद तक समाधान होगा।सिंचाई विभाग के एक्सईएन हेमंत पंड्या ने बताया कि सभी 6 एनिकट के निर्माण को लेकर टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। एनिकट के लिए सरकार की ओर से कुल 36 करोड़ 58 लाख रुपये का बजट मिला है। जल्द ही टेंडर करने के बाद इन एनिकट का नकर्माण भी शुरू करवा दिया जाएगा। इससे क्षेत्र के लोगों को काफी फायदा मिलेगा।

Join Wagad Sandesh WhatsApp Group

Advertisement

Related Posts

Latest News

पर्यावरण संरक्षण : गामडा ब्राह्मणीया में 1356 पौधे लगाने का लक्ष्य पर्यावरण संरक्षण : गामडा ब्राह्मणीया में 1356 पौधे लगाने का लक्ष्य
सागवाड़ा | जिला कलेक्टर एवं मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी डूंगरपुर के आदेशानुसार सघन वृक्षारोपण अभियान की तैयारी के तहत पीईईओ...

Advertisement

आज का ई - पेपर पढ़े

Advertisement

Advertisement

Contact Us

Latest News

Advertisement

वागड़ संदेश TV