वीर काली बाई मेधावी छात्रा स्कूटी योजना के तहत छात्राओ को स्कूटी वितरण

On

डूंगरपुर।। प्रदेश के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने आज उच्च शिक्षा विभाग की वीर काली बाई मेधावी छात्रा स्कूटी योजना व देव नारायण स्कूटी योजना में वर्च्युल कार्यक्रम में छात्राओ को स्कूटी वितरण किया | डूंगरपुर जिले में कलेक्ट्रेट के आईटी केंद्र में जिला कलेक्टर सुरेश कुमार ओला व मेधावी छात्राए वीसी के जरिये कार्यक्रम से जुड़े | इस मौके पर सीएम अशोक गहलोत ने प्रदेश के सभी जिलो में वीर काली बाई मेधावी छात्रा स्कूटी योजना व देव नारायण स्कूटी योजना में मेधावी छात्राओं को स्कूटी का वितरण किया | डूंगरपुर में वीर काली बाई मेधावी छात्रा स्कूटी योजना में 11 बेटियों को देव नारायण स्कूटी योजना में चार बेटियों को स्कूटी का वितरण किया गया | इस मौके पर सीएम अशोक गहलोत ने कार्यक्रम को संबोधित किया और सरकार की ओर से बालिका शिक्षा व महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी वही बालिकाओं से संवाद भी किया | सीएम अशोक गहलोत ने वीसी के जरिये से बालिकाओं से संवाद करते हुए बालिकाओं से योजनाओं व कार्यो के सम्बन्ध में सुझाव भी मांगे | इधर इस मौके पर आईटी केंद्र में कलेक्टर सुरेश कुमार ओला ने भी मेधावी छात्राओं से संवाद किया जिस पर मेधावी छात्राओं ने कलेक्टर से कई सवाल किये | जिस पर कलेक्टर ने उनके सवालों के जवाब देते हुए उन्हें प्रशासनिक सेवाओं की तैयारी करने के लिए प्रोत्साहित भी किया |

Join Wagad Sandesh WhatsApp Group

Advertisement

Related Posts

Latest News

पर्यावरण संरक्षण : गामडा ब्राह्मणीया में 1356 पौधे लगाने का लक्ष्य पर्यावरण संरक्षण : गामडा ब्राह्मणीया में 1356 पौधे लगाने का लक्ष्य
सागवाड़ा | जिला कलेक्टर एवं मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी डूंगरपुर के आदेशानुसार सघन वृक्षारोपण अभियान की तैयारी के तहत पीईईओ...

Advertisement

आज का ई - पेपर पढ़े

Advertisement

Advertisement

Contact Us

Latest News

Advertisement

वागड़ संदेश TV