श्री गणेश प्रतिमाओ की स्थापना के साथ ही दस दिवसीय गणेशोत्सव का आगाज

On

डूँगरपुर।।  प्रथम अराध्य देव गणेश चतुर्थी के अवसर पर  डूंगरपुर जिले में आज गणेश प्रतिमाओ की स्थापना के साथ ही दस दिवसीय गणेशोत्सव का आगाज हो गया है | शुक्रवार  को गणेश चतुर्थी पर्व के अवसर पर शहर से देहात तक गणेश भक्तो ने अपने घरों व मोहल्लों में पूरे विधि विधान से गणेश प्रतिमा की स्थापना की। गणेश चतुर्थी पर्व पर शहर के विभिन्न गणेश मंडलो ने इस बार पर्यावरण का भी संदेश दिया । जलाशयों व उनमे रहने वालों जीवो के संरक्षण के लिए मिट्टी व आटे से बनी गणेश प्रतिमाओं की स्थापना की। वही गणेश चतुर्थी पर्व पर गणेश मंदिरों में भी गणेश भक्तो का तांता लगा रहा इस दौरान मंदिरों में गणपति बाप्पा मोरिया के जयकारे गूंज उठे। भक्तो ने भगवान गणेश के दर्शन करते हुए सुख-शान्ति और समृद्धि की कामना की। 10 दिवसीय महोत्सव के दौरान गणेश मंडलो द्वारा विभिन्न धार्मिक कार्यकर्मो का आयोजन भी किया जाएगा |

<iframe width=\”560\” height=\”315\” src=\”https://www.youtube.com/embed/SbSGV3iNy7Y\” title=\”YouTube video player\” frameborder=\”0\” allow=\”accelerometer; autoplay; clipboard-write; encrypted-media; gyroscope; picture-in-picture\” allowfullscreen></iframe>

Join Wagad Sandesh WhatsApp Group

Advertisement

Related Posts

Latest News

पर्यावरण संरक्षण : गामडा ब्राह्मणीया में 1356 पौधे लगाने का लक्ष्य पर्यावरण संरक्षण : गामडा ब्राह्मणीया में 1356 पौधे लगाने का लक्ष्य
सागवाड़ा | जिला कलेक्टर एवं मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी डूंगरपुर के आदेशानुसार सघन वृक्षारोपण अभियान की तैयारी के तहत पीईईओ...

Advertisement

आज का ई - पेपर पढ़े

Advertisement

Advertisement

Contact Us

Latest News

Advertisement

वागड़ संदेश TV