ओबरी। डूंगरपुर डिपों की विजवामामा से बडोदा के लिए बस और से शुरू करने पर रविवार को गामडा ब्राह्मणीया में सरपंच कुसुम परमार के नेत्रत्व में महिलाओं ने श्रीफल और फूल मालाओं से बस व स्टाफ का स्वागत किया। गामड़ा ब्राह्मणीया के उपसरपंच महेंद्र उपाध्याय ने बताया कि रोडवेज के प्रात: 12.30 बजे गामड़ा से रवाना होकर ओबरी, सीमलवाड़ा, गोधरा होते हुए शाम को 6 बजे बड़ोदा पहुचेगी। ग्रामीणों ने बताया क्षेत्र के बड़ी संख्या में लोग रोजगार के लिए बड़ोदा, मुम्बई में रहते है और रोडवेज़ बस में किराया भी कम होने से निजी वाहनों में ओवरलोडिंग से निजात मिलेगी। इस मौके पर भाजपा युवा मोर्चा अध्यक्ष चिराग मेहता, वीरसिंह चौहान, दिनेश उपाध्याय, प्रमोद भट्ट, भोगीलाल, सुरेश जोशी सहित सर्व समाज के लोगो ने रोडवेज़ प्रबंधन व जनप्रतिनिधियों का आभार जताया।
Advertisement
![](https://wagadsandesh.com/media-webp/2023-04/ad-720x300.jpg)
About The Author
Related Posts
Latest News
12 Jun 2024 19:01:54
सागवाड़ा | जिला कलेक्टर एवं मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी डूंगरपुर के आदेशानुसार सघन वृक्षारोपण अभियान की तैयारी के तहत पीईईओ...
Advertisement
![](https://wagadsandesh.com/media-webp/2023-04/d.jpg)