पंचायत समिति सागवाड़ा में RUIDP विभाग की जिलाधिकारी सुरेश कुमार औला ने ली बैठक, सागवाडा के विकास संबंधी की चर्चा ,2 घण्टे तक चली बैठक

On

सागवाड़ा। आज सिटी लेवल कमेटी की बैठक जिला कलक्टर सुरेश कुमार ओला की अध्यक्षता व नगरपालिका अध्यक्ष नरेन्द्र खोडनिया की उपस्थिति में पंचायत समिति सभागार मे आयोजित हुई। बैठक में राज्य सरकार द्वारा नगर पालिका सागवाडा को काग्रेस का बोर्ड बनने के बाद 110 करोड रूपये की राशि विकास हेतु आवंटित की गई है जिसको लेकर रूडसिको विभाग उदयपुर के अधिकारियो द्वारा जिला कलक्टर महोदय एवं नगर पालिका अध्यक्ष नरेन्द्र खोडनिया एवं सागवाडा के सम्बन्धित विभागो के अधिकारियो के साथ चर्चा की गई।

सीवरेज के लिए 33.97 करोड, वाटर सप्लाई एवं नवीन रोड के लिए 49.59 लाख, सौन्दर्यकरण के लिए 18. 32 लाख, सामुदायिक सेन्टर 4 लाख व कचरा संग्रहण स्थल पर 3.25 लाख रूपये तक के विकास कार्यों हेतु चर्चा की गई। नगर पालिका क्षेत्र मे 35 वार्डो हेतु सीवरेज व्यवस्था, वाटर सप्लाई. रोड निर्माण, सौन्दर्यकरण, सामुदायिक शौचालय, कचरा संग्रहण के बारे में अवगत कराया। नगर पालिका क्षेत्र मे मसानिया तालाब, गमलेश्वर तालाब, लोहारिया तालाब, हरियाला तालाब की DPR संबंधी भी चर्चा की गई। इस दौरान जिला कलक्टर ने नगर पालिका सागवाडा द्वारा राजकीय विद्यालय न. 08 बांसवाडा रोड एवं गलियाकोट रोड राजकीय माध्यमिक विद्यालय पुनर्वास कॉलोनी मे 2-2 लाख रूपये के सामुदायिक सेन्टरो का निर्माण किया जायेगा। सभी तालाबो मे घाट निर्माण, रेलिंग, वॉकिग ट्रेक, साईकल ट्रेक, जोगिंग ट्रेक का निर्माण किया जायेगा। रोड के कार्य, राजकीय भवन एवं स्टॉर रूम, दिवाल, वे-ब्रिज, बायो गैस, सेनेट्ररी लेण्डफील, कचरा संग्रहण एवं निस्तारण केन्द्र, मेकेनिकल एवं इलेक्ट्रीफिनेशन कार्य भी करवाये जायेगे।

सुरेश कुमार ओला ने एक-एक कर सभी तकनिकी अधिकारियो के साथ नगर पालिका अध्यक्ष खोडनिया से चर्चा की इसके पश्चात् तालाबो का निरीक्षण भी किया गया। पालिका अध्यक्ष खोडनिया ने बताया कि विकास कार्यों में कोई कमी नहीं आने दी जायेगी एवं सागवाडा नगर पालिका की रूप रेखा बदल जायेगी। पर्यटन की दृष्टि से भी सागवाडा का विकास महत्वपूर्ण है। आने वाले समय पर सागवाडा नगर पालिका क्षेत्र एक यादगार पर्यटन की दृष्टी से देखा जायेगा जिसका विजन नगर पालिका अध्यक्ष खोडनिया ने देखा है। पालिका अध्यक्ष ने रूडसिको के अधिकारियो के साथ चर्चा की और बताया कि नगर पालिका में ऐसे कार्य होने चाहिए जो सागवाडा मे कभी नही हुए है।

बैठक मे उपाध्यक्ष राजु मामा शेख, उपखण्ड अधिकारी एवं अधिशाषी अधिकारी राजीव द्विवेदी, मनीश अरोरा एस.ई. रूडसिको, अशोक जांगीड अधिशाषी अभियन्ता रूडसिको, विकास लेघा सहायक अभियन्ता नगर परिषद डूंगरपुर, शिल्पा पाटीदार सहायक अभियन्ता पी.डब्ल्यू डी, लोकेश पाटीदार कनिष्ठ अभियन्ता नगर पालिका सागवाडा, जयदीप डी.पी.आर कन्सलटेन्सी, डा. राजाराम मीणा चिकित्साधिकारी, लोकेश भटेवरा विद्युत विभाग, केयुर शाह आर्किटेक, मयुर शर्मा तहसीलदार, विनय पुजोत पटवारी सागवाडा, मामन वर्गीस सहायक नगर नियोजक न.पा.सागवाडा, ए.एस कुमावत नगर नियोजक उदयपुर, मनीश बोरीवाल सी.ओ रूडसिको, निलेश सेन जो.ओ रूडसिको, समाजसेवी भरत भट्ट सहित पेंशनर नागरिकगण मौजुद रहे।

Join Wagad Sandesh WhatsApp Group

Advertisement

Related Posts

Latest News

पर्यावरण संरक्षण : गामडा ब्राह्मणीया में 1356 पौधे लगाने का लक्ष्य पर्यावरण संरक्षण : गामडा ब्राह्मणीया में 1356 पौधे लगाने का लक्ष्य
सागवाड़ा | जिला कलेक्टर एवं मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी डूंगरपुर के आदेशानुसार सघन वृक्षारोपण अभियान की तैयारी के तहत पीईईओ...

Advertisement

आज का ई - पेपर पढ़े

Advertisement

Advertisement

Contact Us

Latest News

Advertisement

वागड़ संदेश TV