प्रशासन शहरों के संग अभियान का आगाज,महंत अच्युतानंद महाराज के हाथों दिए गए 100 पट्टे
सागवाड़ा। राज्य सरकार की ओर से 2 अक्टुम्बर शनिवार से प्रशासन शहर के संग अभियान का आगाज हुआ। सागवाड़ा नगर पालिका में महंत अच्युतानंद महाराज के मुख्य आतिथ्य में 100 लोगों को पट्टे जारी किए गए। नगरपालिका अधयक्ष नरेन्द्र खोडनिया ने बताया कि 90ए के तहत 89, स्टेट ग्रांट के 10 और नामान्तरण के 10 पट्टे दिये गए। एसडीएम राजीव द्विवेदी ने अभियान के बारे में जानकारी दी। महंत अच्युतानंद महाराज ने कहां किजिसके पास घर नही है उसे घर देना यहीं नगर पालिका का काम है। महात्मा गांधी का भी यहीं उद्देश्य था कि दूसरों की पीड़ा को समझना और उसे दूर करना। जहां सेवा की बात हो वहां अहम न हो। अभियान के बिना जो कार्य किया जाता है वहीं सेवा। सागवाड़ा में कई नवाचार किये जा रहे है। सागवाड़ा शहर विकास कार्यों के लिए आने वाले समय में प्रदेश में उदाहरण प्रस्तुत करेगा। नगरपालिका अध्यक्ष नरेंद्र खोडनिया ने कहां शहर में हो रहे विकास के लिए मैं शहरवासियों का ऋणी रहूंगा। भवन निर्माण स्वीकृति भी जल्द से जल्द जारी की जा रही है। खोडनिया ने कहा कि शहर में पीछले 8 माह में 10 करोड़ से अधिक के टेंडर जारी कर दिये है। अध्यक्ष ने कहा कि शहर के 25 वार्डों में नाली सड़क से जुड़े काम हो रहे है। पालिकाध्यक्ष ने बताया कि पूर्व में लगे प्री केंप शिविर में समस्याओं के निराकरण को लेकर शहरवासियों के प्रार्थना पत्र और आवेदन लिये गये थे, अब इस अभियान में उनका समाधान किया जाएगा। कार्यक्रम में हरीश सोमपुरा, बंधु पाठक, भरत भट्ट, नानु मोड पटेल, नानु मकवाणा, ध्यानीलाल कंसारा, चंद्रशेखर सिंघवी मौजूद रहे।
Advertisement
![](https://wagadsandesh.com/media-webp/2023-04/ad-720x300.jpg)
About The Author
Related Posts
Latest News
Advertisement
![](https://wagadsandesh.com/media-webp/2023-04/d.jpg)