मेले सा रहा महोल जय अम्बे शक्ति रथ पाडवा सहित कराड़ा,अखेपुर व ज्ञानपुर गांवों से पदयात्री अम्बाजी के लिए रवाना।

On

पाड़वा || पाडवा सहित कराडा अखेपुर व ज्ञानपुर सहित एक साथ 4 गांवो से लगभग 250 से ज्यादा पद यात्रियों के जत्थे  अपने अपने गांवो से गाजे-बाजे वह भव्य जुलूस के साथ अंबाजी के लिए रवाना हुए।

जय अंबे शक्ति रथ पाडवा संघ से 101 पर यात्रियों का जत्था रथ लेकर रविवार को रवाना हुआ। इससे पहले दिन रथ के साथ गांव में भव्य जुलूस निकाला गया वही रविवार को सुबह पद यात्रियों को महिलाएं पुरुष नाचते गाते हुए रथ के साथ पदयात्रीओ को भासोर  रोड तक छोड़ने गये।वही इसके अलावा आरासुरी पदयात्रा कराड़ा,जय अम्बे पदयात्री संघ अखेपुर व जय अम्बे पदयात्री संघ ज्ञानपुर से भी पद यात्रियों के जत्थे रविवार को भव्य जुलूस के साथ अंबाजी के लिए रवाना हुए।

कोरोना के चलते पूरे 2 साल बाद फिर दिखा पद यात्रियों में उत्साह

कोरोना के चलते 2 साल तक पदयात्रा नहीं होने की वजह से इस बार पदयात्रा को लेकर पर पदयात्रियों एवं लोगों में काफी उत्साह दिखा वह पदयात्रा के दौरान रथ के ग्रामीणों व महिलाओं के खासी भीड़ रही।

पाड़वा बसस्टेड,पाठनपुर, अखेपुर मोड़ व ज्ञानपुर में रही चाय नाश्ते की व्यवस्था

वही वहां से गुजर रहे पद यात्रियों  के जत्थो के लिए पाडवा  बस स्टैंड,पाठनपुर ,अखेपुर मोड व ज्ञानपुर में ग्रामीणों द्वारा चाय नाश्ते की व्यवस्था की गई। जहां पर पद यात्रियों ने चाय नाश्ता कर आगे रवाना हुए।

Join Wagad Sandesh WhatsApp Group

Advertisement

Related Posts

Latest News

पर्यावरण संरक्षण : गामडा ब्राह्मणीया में 1356 पौधे लगाने का लक्ष्य पर्यावरण संरक्षण : गामडा ब्राह्मणीया में 1356 पौधे लगाने का लक्ष्य
सागवाड़ा | जिला कलेक्टर एवं मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी डूंगरपुर के आदेशानुसार सघन वृक्षारोपण अभियान की तैयारी के तहत पीईईओ...

Advertisement

आज का ई - पेपर पढ़े

Advertisement

Advertisement

Contact Us

Latest News

Advertisement

वागड़ संदेश TV