ओबरी। मुनि अनुसरण सागर के ससंघ मंगल प्रवेश पर श्रद्धालुओं ने कस्बे में जगह-जगह स्वागत द्वार लगाकर पुष्प वर्षा की एवं पादपक्षालन के साथ स्वागत में पलक पावड़े बिछाएं। आरंभ में सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के पास समाज के अध्यक्ष धर्मीलाल गोदावत, कमल गाँधी, महावीर संघवी, रमणलाल पंचोरी, अशोक गोदावत, प्रवीण गोदावत, हँसमुख गोदावत, रेणुका संघवी, केलाश गोदावत, नवीन गोदावत, सोनम पंचोरी, राजेश गोदावत, धर्मेन्द्र पंचोरी, रोनक शाह, चन्द्रकान्त भगोरिया, सिद्ध पंचोरी ने ओबरी जैन समाज की ओर से गुरूदेव के चरणों का दुध व जल से प्रथम पादपक्षालन कर अघ्र्य समर्पित किया। इसके बाद संसघ की शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा सीनियर स्कूल रोड़, नया बाजार, बस स्टेण्ड बाजार, व पीपली चौक से होते हुए श्री आदिनाथ दिगम्बर जैन मंदिर में पहुंची। यहां आचार्य के पावन सान्निध्य में श्रद्धालुओं ने भगवान आदिनाथ का पंचामृत अभिषेक कर पूजन किया। मुनि श्री ने धार्मिक उपदेश देते हुए भगवान महावीर के उपदेशो व सिदांतो पर चलने का आव्हान किया।
Advertisement
![](https://wagadsandesh.com/media-webp/2023-04/ad-720x300.jpg)
About The Author
Related Posts
Latest News
Advertisement
![](https://wagadsandesh.com/media-webp/2023-04/d.jpg)