भाजपा सांसद दीया ने त्रिपुर सुंदरी के दर्शन किए

On

बांसवाड़ा। दुर्गाष्टमी पर राजसमंद सांसद दीया कुमारी ने  मां त्रिपुर सुंदरी के दरबार में मत्था टेका।  करीब एक घंटे तक मंदिर परिसर में रुकी दीया ने मंदिर में पूजा-पाठ में हिस्सा लिया। पंडित निकुंज द्विवेदी ने बताया कि महाअष्टमी के साथ ही आज नवरात्रि के महायज्ञ की पूर्णाहुति होने वाली है। उल्लेखनीय है कि भाजपा क पूर्व सीएम वसुंधरा राजे का मां त्रिपुर सुंदरी के दरबार से बड़ी आस्था थी। कहते कि इसी दरबार से सत्ता का आशीर्वाद मिलता है। इस बार राजसमंद सांसद दीया कुमारी का यहां आना नए राजनीतिक समीकरण की ओर भी इशारा करता है। भाजपा में अंदरखाने यह बात भी चल रही थी कि सांसद दीया कुमारी को पूर्व सीएम वसुंधरा के विकल्प के रूप में देखा जा रहा है। इधर, मां त्रिपुर सुंदरी के दरबार में

मां भगवती की अश्वनी प्रतिपदा से लेकर अष्टमी तक पंचाल समाज 14 चौखला के नेतृत्व में यहां घट स्थापना के साथ देवी अनुष्ठान, 10 महाविद्याओं के अनुष्ठान, षोडसी जाप विधान, 10 महाविद्याओं के जप विधान एवं यज्ञ हुए हैं।

Join Wagad Sandesh WhatsApp Group

Advertisement

Related Posts

Latest News

पर्यावरण संरक्षण : गामडा ब्राह्मणीया में 1356 पौधे लगाने का लक्ष्य पर्यावरण संरक्षण : गामडा ब्राह्मणीया में 1356 पौधे लगाने का लक्ष्य
सागवाड़ा | जिला कलेक्टर एवं मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी डूंगरपुर के आदेशानुसार सघन वृक्षारोपण अभियान की तैयारी के तहत पीईईओ...

Advertisement

आज का ई - पेपर पढ़े

Advertisement

Advertisement

Contact Us

Latest News

Advertisement

वागड़ संदेश TV