निर्माणाधीन रिसोर्ट की छत गिरने से 4 मजदूर दबे, नागरिक सुरक्षा टीम ने मजदूरो का किया सकुशल रेस्क्यू
उदयपुर | जिले में रविवार दोपहर को बड़ी रोड स्थित एक निर्माणाधीन बिल्डिंग का एक हिस्सा ढह जाने से कुछ मजदूर मलबे में दब गए। हादसे की सुचना पर नागरिक सुरक्षा विभाग की टीम मौके पर पहुची और टीम ने करीब एक घंटे की मेहनत से मलबे में दबे मजदूरो को सकुशल रेस्क्यू कर बाहर निकाला।
प्राप्त जानकारी के अनुसार रविवार दोपहर 3 बजे के करीब बड़ी रोड स्थित पुलिस अन्वेषण के पीछे एक रिसोर्ट का निर्माण चल रहा था। निर्माणाधीन बिल्डिंग की छत अचानक ढह गई। हादसे में कुछ मजदूर मलबे में दब गए। पुलिस को सूचना मिलते ही नागरिक सुरक्षा विभाग को सूचित किया गया। हादसे की सूचना पर नागरिक सुरक्षा विभाग के उप नियंत्रक पर्वत सिंह चुंडावत और वरिष्ठ सहायक धनेंद्र कश्यप के निर्देश पर रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची और मलबे में दबे 4 मजदूरो को 1 घंटे की कड़ी मशक्कत कर निकाल एमबी अस्पताल पहुंचाया।
रेस्क्यू टीम में रेस्क्यूअर रवि शर्मा, बने सिंह गुर्जर, कृष्ण दत्त पवार, भूपेंद्र डांगी, एवं वाहन चालक कैलाश मेनारिया मौजूद रहे। इस पूरे घटनाक्रम में रवि शर्मा की अहम भूमिका रही।
Advertisement
![](https://wagadsandesh.com/media-webp/2023-04/ad-720x300.jpg)
About The Author
Related Posts
Latest News
Advertisement
![](https://wagadsandesh.com/media-webp/2023-04/d.jpg)