चोरो ने शहर में सूने घर को बनाया निशाना,  घर से 600 मीटर दूर मिली चोरी की गई बाइक व टूटी हुई तिजोरी

तिजोरी से 25 हजार की नगदी पार 
On

डूंगरपुर | जिले के कोतवाली थानान्तर्गत शहर की इंद्रा कॉलोनी में चोरो ने बीती रात सूने मकान को अपना निशाना बनाया है | चोर घर में रखी तिजोरी व बाइक चुराकर ले गए | हालाकि घर से करीब 600 मीटर की दूरी पर चोरी की गई बाइक व टूटी हुई तिजोरी मिल गई है | लेकिन चोर तिजोरी में  रखी 25 हजार की राशि चुरा कर ले गए है | पुलिस ने चोरी का मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है  | 

sfsfsdg

डूंगरपुर जिले के कोतवाली थाने के थानाधिकारी सुरेन्द्र सोलंकी ने बताया की डूंगरपुर शहर की इंद्रा कॉलोनी निवासी विभूति पत्नी हितेश कुमार पंचाल ने रिपोर्ट दी है | रिपोर्ट में विभूति पंचाल ने बताया की वह परिवार के साथ गेंजी गाँव में रहती है | वही उनका एक घर डूंगरपुर शहर की इंद्रा कॉलोनी में भी है | जहा वे कभी-कभार आया करते है ऐसे में मकान सूना ही रहता है | बीती रात अज्ञात चोर मकान के गेट का नकुचा तोड़कर अंदर घुसे | इस दौरान चोरो ने घर में रखा सारा सामान बिखेर दिया | घर में रखी अलमारी के ताले तोड़ दिए हालाकि चोरो को अलमारी में कुछ नहीं मिला | वही चोर घर में रखी एक तिजोरी व उनकी बाइक को चुरा ले गए | तिजोरी में 25 हजार की राशी थी |

dsfsdfg

इधर चोरी की सुचना पर कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटना स्थल का जायजा लिया | इस दौरान घर से करीब 600 मीटर दूर चोरो द्वारा चुराई गई बाइक व तिजोरी मिली | तिजोरी टूटी हुई थी | वही तिजोरी में रखे 25 हजार रूपये गायब थे | इधर पुलिस ने पीडिता विभूति पंचाल की रिपोर्ट पर चोरी का मामला दर्ज कर लिया है | वही पुलिस चोरो की तलाश में जुटी है |

Join Wagad Sandesh WhatsApp Group

Advertisement

Related Posts

Latest News

पर्यावरण संरक्षण : गामडा ब्राह्मणीया में 1356 पौधे लगाने का लक्ष्य पर्यावरण संरक्षण : गामडा ब्राह्मणीया में 1356 पौधे लगाने का लक्ष्य
सागवाड़ा | जिला कलेक्टर एवं मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी डूंगरपुर के आदेशानुसार सघन वृक्षारोपण अभियान की तैयारी के तहत पीईईओ...

Advertisement

आज का ई - पेपर पढ़े

Advertisement

Advertisement

Contact Us

Latest News

Advertisement

वागड़ संदेश TV