डूंगरपुर ।। यूथ कांग्रेस की ओर से आज यूथ कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष रहे स्वर्गीय गौरव श्रीमाल की जयंती मनाई गई | जिला मुख्यालय पर डूंगरपुर विधायक व यूथ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गणेश घोघरा के निवास पर पुष्पांजली कार्यक्रम आयोजित हुआ | इस दौरान प्रदेश यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष गणेश घोघरा सहित यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओ ने स्वर्गीय गौरव श्रीमाल की तस्वीर पर पुष्प अर्पित करते हुए उन्हें याद किया | वही इस मौके पर यूथ कांग्रेस की ओर से मुस्कान संस्थान के बालक व बालिका गृह में बच्चो को फल वितरण भी किया गया | इस मौके पर डूंगरपुर ब्लाक अध्यक्ष भरत नागदा, बिछीवाडा ब्लाक अध्यक्ष कृष्णराज सिंह, यूथ कांग्रेस उपाध्यक्ष इकबाल खान सहित कांग्रेस के अन्य नेता व कार्यकर्ता मौजूद रहे |
Advertisement
![](https://wagadsandesh.com/media-webp/2023-04/ad-720x300.jpg)
About The Author
Related Posts
Latest News
12 Jun 2024 19:01:54
सागवाड़ा | जिला कलेक्टर एवं मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी डूंगरपुर के आदेशानुसार सघन वृक्षारोपण अभियान की तैयारी के तहत पीईईओ...
Advertisement
![](https://wagadsandesh.com/media-webp/2023-04/d.jpg)