भारतीय ट्रायबल पार्टी की बैठक हुई आयोजित, पार्टी को मजबुत करने पर विशेष हुई चर्चा।

On

सागवाडा। भारतीय ट्रायबल पार्टी की बैठक गुरुवार को गडा लालसिंग मे हुई। अध्यक्षता पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष प्रवीण परमार थे। विशिष्ट अतिथि पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष मुकेश मेगवाल, प्रदेश प्रवक्ता देवेन्द्र कटारा, प्रदेश सचिव मोहन डिंडोर, मूब्बसीर मकरानी व प्रदेश कोषाध्यक्ष रणछोड तबियाड थे।

बैठक मे पार्टी को मजबुत करने पर विशेष चर्चा हुई। वक्ताओ ने आने वाले समय मे पार्टी को लेकर शिकवो को दूर करते हुवे संगठित होकर लोगों की भलाई मे कार्य करने का निर्णय लिया। प्रदेश सचिव डिंडोर ने शुरुवात की बातो को याद करवाया।

प्रदेश सचिव सरपोटा शिड्यूल एरिये मे पार्टी लाने की वजह बताते हुवे समस्याओ के समाधान पर नजर रखने पर जोर दिया।

प्रदेश प्रवक्ता कटारा ने लोकतंत्र की ताकत बताते हुवे कानुनी जानकारी दी। उन्होने पार्टी की सदस्यता लेने पर जोर दिया।  आने वाले समय मे 200 सीटो पर चुनाव लडने की बात कही। उन्होने कहा कि गरीबो के लिये न्याय ओर उनकी आवाज बनना चाहती हे बी टी पी। वर्तमान सरकारे आदिवासीयो को खत्म करना चाहती हे। हमे संगठित होना होगा। अगली सरकार बीटीपी की होगी।

कार्यकारी अध्यक्ष परमार ने अपने वक्तव्य मे कहा कि आप काम करिये पार्टी आपके लिये तैयार हे। लोगों की सामूहिक समस्या के लिए पार्टी आपके लिए तैयार है। उन्होंने कहा कि पार्टी 36 कॉम को साथ लेकर चलने की बात करती हे ओर पार्टी से जुड़ने का आहवान किया। इस दौरान चिखली मंडल अध्यक्ष अशोक रोत, गलियाकोट ब्लॉक  अध्यक्ष दिनेश पारगी, अम्बलाल सरपोटा, एकलव्य मंडल अध्यक्ष विनोद कटारा, हरिश डामोर, रामू भाई, पंचायत समिति सदस्य विनोद मकवाणा, कान्तिलाल सरपोटा, कालूराम मईडा, शाहरुख शेख, मुर्शिद शेख, शाहजान शेख, राजेन्द्र दायमा सहित पदाधिकारी ओर कार्यकर्ता मोजूद थे। संचालन जिला मिडिया प्रभारी निशांत डेन्डोर ने किया। आभार मानशंकर खराडी ने व्यक्त किया।

Join Wagad Sandesh WhatsApp Group

Advertisement

Related Posts

Latest News

पर्यावरण संरक्षण : गामडा ब्राह्मणीया में 1356 पौधे लगाने का लक्ष्य पर्यावरण संरक्षण : गामडा ब्राह्मणीया में 1356 पौधे लगाने का लक्ष्य
सागवाड़ा | जिला कलेक्टर एवं मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी डूंगरपुर के आदेशानुसार सघन वृक्षारोपण अभियान की तैयारी के तहत पीईईओ...

Advertisement

आज का ई - पेपर पढ़े

Advertisement

Advertisement

Contact Us

Latest News

Advertisement

वागड़ संदेश TV