शारदीय नवरात्रि की दुर्गाष्टमी पर प्रसिद्ध आशापुरा व विजवामाता धाम पर सेकड़ो श्रद्धालुओं ने किये दर्शन

On

आसपुर। शक्ति आराधना के महापर्व शारदीय नवरात्रि की दुर्गाष्टमी पर डूंगरपुर जिले के प्रसिद्ध आशापुरा व विजवामाता धाम पर श्रद्धालुओं का सैलाब उमड पडा। दोनो शक्तिपीठो पर मां के दर्शन के लिए आज तडके से ही उदयपुर संभाग सहित प्रदेश के विभिन्न हिस्सो से श्रद्धालुओं के आने का क्रम शुरू हो गया था। जो दिन चढने के साथ साथ अपार सैलाब में बदल गया। वही कई किलोमीटर नंगै पाव पैदल चलकर भी श्रद्धालुओं के आने का क्रम लगातार जारी है।

जिसके कारण दर्शनार्थियों की लंबी कतार लगी रही और भक्तो को तेज गर्मी व उमस के बीच मां के दर्शन के लिए घण्टो तक इंतजार करना पडा। धाम पर आज मां आशापुरा का र्स्वाणभुषण से विशेष श्रृंगार किया गया। धाम पर मंदिर कमेटी सदस्यो सहित पुलिस बल सुरक्षा शांति सहित तमाम व्यवस्थाओं को मुस्तैदी के साथ अंजाम दे रहे है। वही धाम पर विभिन्न धार्मिक अनुष्ठानो के साथ विश्व कल्याण के लिए महायज्ञ जारी है जिसकी पूर्णाहूति नवमी को होगी। वही जिले के प्रमुख साबला अंबिका चौक, रीछा कल्याण धाम, सहित विभिन्न शक्तिपीठो पर श्रद्धालुओं की रेलमपेल अनवरत जारी है। वही शक्तिपीठ आशापुरा धाम पर उमडी भक्तों की भीड मां के प्रति अगाध आस्था का दिग्दर्शन करवा रही है

 

Join Wagad Sandesh WhatsApp Group

Advertisement

Related Posts

Latest News

पर्यावरण संरक्षण : गामडा ब्राह्मणीया में 1356 पौधे लगाने का लक्ष्य पर्यावरण संरक्षण : गामडा ब्राह्मणीया में 1356 पौधे लगाने का लक्ष्य
सागवाड़ा | जिला कलेक्टर एवं मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी डूंगरपुर के आदेशानुसार सघन वृक्षारोपण अभियान की तैयारी के तहत पीईईओ...

Advertisement

आज का ई - पेपर पढ़े

Advertisement

Advertisement

Contact Us

Latest News

Advertisement

वागड़ संदेश TV