बनकोड़ा में जिला स्तरीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता का हुआ आगाज, समारोह में अव्यवस्थाओं को देखकर राज्यमंत्री ने जताई नाराजगी

On

आसपुर। आसपुर ब्लॉक शिक्षा के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बनकोड़ा में 66वी जिला स्तरीय वॉलीबॉल खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। शुभारंभ समारोह में अव्यवस्थाओं व अनुसाशन देखकर अतिथियो ने नाराजगी जाहिर करते हुए व्यवस्था में सुधार करने की नसीहत दी। 

खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने में मुख्यमंत्री के निर्णय अहम- यादव 

dsaf

कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए मुख्य अतिथि राज्य मंत्री डॉ शंकर यादव ने कहा कि कहा कि स्कूली शिक्षा में खेलो और खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के लिए मुख्यमंत्री के निर्णय को अहम बताया। खिलाड़ियों को बढ़ावा देने के लिए सरकार की ओर से चलाई जा रही योजनाओं की ओर भी ध्यानाकर्षण किया। 

विधालयो के ध्वज जमीन पर गिरते रहे 

dasffg

इसी बीच जिलेभर से आई टीमों के खिलाड़ी कार्यक्रम को बीच मे छोड़कर मैदान में  खेल की प्रैक्टिस करते नजर आए तो वही विधालयो के ध्वज जमीन पर गिरते रहे तो वही शिक्षक भी इसे नजरअंदाज करते दिखे। जिसे देखते हुए डॉ यादव ने कहा कि अनुशाशन के अभाव में जो अव्यवस्था हो रही है इसमे सुधार करने की जरूरत है। आसपुर एसीबीईओ नविन प्रकाश जैन को सुधार के निर्देश दिए।

प्रतियोगिता में कुल 122 टीमों ने लिया भाग

aasdf

मुख्य निर्णायक हरिश्चंद्र अंबाडा पर्यवेक्षक वीरेंद्र सिंह राव ने बताया कि जिला स्तरीय मावि उमावि वॉलीबॉल खेल कूद प्रतियोगिता में कुल 122 टीमों ने भाग लिया। जिसमें 1049  खिलाड़ी भाग ले रहे है। वॉलीबॉल प्रतियोगिता के लिए 3 कोर्ट का निर्माण किया गया है। 

इनके आतिथ्य में हुआ समारोह

fdf

कार्यक्रम की अध्यक्षता ब्लॉक अध्यक्ष करण सिंह चौहान ने की । विशिष्ठ अतिथि जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष गजेंद्र सिंह चौहान, जिला महामंत्री वालजी पाटीदार, गजेंद्र मालवी, सुभाष उपाध्याय, सरपंच जैकी मीणा, उपसरपंच दिवाकर कोठारी, लाखन सिंह चौहान थे।  स्वागत उद्धबोधन प्रधानाचार्य कांतिलाल पाटीदार ने दिया। अतिथियों का स्वागत प्रवीण कुमार भोई ने किया। संचालन हेमंत उपाध्याय व अर्जुनलाल परमार ने किया।इस अवसर पर प्रधानाचार्य रमेश कुमार वर्मा , राहुल भमावत,चंद्रवीर सिंह ,देवीलाल पाटीदार सहित जिले के कई शिक्षक,जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

Join Wagad Sandesh WhatsApp Group

Advertisement

Related Posts

Latest News

पर्यावरण संरक्षण : गामडा ब्राह्मणीया में 1356 पौधे लगाने का लक्ष्य पर्यावरण संरक्षण : गामडा ब्राह्मणीया में 1356 पौधे लगाने का लक्ष्य
सागवाड़ा | जिला कलेक्टर एवं मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी डूंगरपुर के आदेशानुसार सघन वृक्षारोपण अभियान की तैयारी के तहत पीईईओ...

Advertisement

आज का ई - पेपर पढ़े

Advertisement

Advertisement

Contact Us

Latest News

Advertisement

वागड़ संदेश TV