खंडहर में लटका मिला युवक का शव, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका, 24 घंटे से नहीं हुआ पोस्टमार्टम 

On

डूंगरपुर | जिले के बिछीवाड़ा थाना क्षेत्र के आशियावाव गांव में 20 वर्षीय युवक का शव एक खंडहर में फंदे से लटका हुआ मिलने पर सनसनी फ़ैल गई | परिजनों ने युवक की हत्या की आशंका जताई है | वही परिजन पोस्टमार्टम को तैयार नहीं है जिसके चलते 24 घंटे से शव जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखा हुआ है | वही पुलिस परिजनों से समझाईश के साथ मामले की जांच में जुटी है | 

डूंगरपुर जिले के बिछीवाडा थाने के थानाधिकारी अनिल देवल ने बताया की तलैया निवासी 20 वर्षीय महेश पुत्र महेश घाटिया हिम्मतनगर में मजदूरी का काम करता था | वही उसके माता-पिता अहमदाबाद में मजदूरी करते है | इधर महेश घाटिया अक्सर  अपने बुआ के गांव आसियावाव आता जाता रहता था। कल सुबह आसियावाव गाँव के पास सडक किनारे स्थित खंडहर में एक महिला ने युवक का शव लटका हुआ देखा | महिला ने मामले की जानकारी सरपंच को दी वही सरपंच ने मामले की सुचना बिछीवाडा थाना पुलिस को दी | इधर घटना की जानकारी मिलने पर  मौके पर लोगो की भीड़ जमा हो गई। सूचना पर बिछीवाड़ा पुलिस मौके पर पहुंची और शव की शिनाख्त तलैया निवासी महेश घाटिया  के रूप में की | इसके बाद पुलिस ने मामले की सुचना मृतक के परिजनों को दी | सुचना मिलने पर परिजन अहमदाबाद से मौके पर पहुंचे जिसके बाद पुलिस ने शव को डूंगरपुर जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया | इधर  परिजनों ने मौत पर संदेह जताते हुए हत्या कर शव लटकाने के आरोप लगाए | मामले के खुलासे की मांग को लेकर पोस्टमार्टम करवाने से इनकार कर दिया और शव रखकर चले गए | इधर कल से शव डूंगरपुर जिला अस्पताल की मोर्चरी में ही रखा हुआ है |

Join Wagad Sandesh WhatsApp Group

Advertisement

Related Posts

Latest News

पर्यावरण संरक्षण : गामडा ब्राह्मणीया में 1356 पौधे लगाने का लक्ष्य पर्यावरण संरक्षण : गामडा ब्राह्मणीया में 1356 पौधे लगाने का लक्ष्य
सागवाड़ा | जिला कलेक्टर एवं मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी डूंगरपुर के आदेशानुसार सघन वृक्षारोपण अभियान की तैयारी के तहत पीईईओ...

Advertisement

आज का ई - पेपर पढ़े

Advertisement

Advertisement

Contact Us

Latest News

Advertisement

वागड़ संदेश TV