गौ सेवा देव सेवा से श्रेष्ठ, समस्त बीमारियों का खात्मा करने की औषधि गौ माता में – संत जगदीश गोपाल महाराज

On

सीमलवाड़ा।। गो पर्यावरण एवं अध्यात्मिक चेतना को लेकर पदयात्रा पर निकले संत जगदीश गोपाल महाराज का बुधवार सुबह पीठ कस्बे में एवं शाम को सीमलवाड़ा कस्बे में मंगल प्रवेश पर ग्रामीणों ने भव्य स्वागत किया। गंगाजल कलश यात्रा एवं गाजे बाजे के साथ अगवानी की । महाराज ने धर्म सभा को संबोधित करते हुए गौ माता के महत्व से लोगों को अवगत कराया। महाराज ने कहा कि गौमाता को आवारा व पशु नहीं माने उसकी रक्षा करें, साथ ही गौ माता का गोबर, दूध एवं गोमूत्र की उपयोगिता को लेकर जानकारी देते हुए कहा कि हमारे शरीर की अनेक बीमारियों का खात्मा करने की ताकत गौमाता में है। महाराज ने कहा कि हल्दीघाटी से यह रथ यात्रा 9 साल पहले शुरू हुई है जो अब तक 64 हजार किमी से भी ज्यादा यात्रा पार कर चुकी है। उन्होंने कहा कि हल्दीघाटी का युद्ध कुरुक्षेत्र युद्ध के समान है, जहां पर महाराणा प्रताप ने धर्म व राष्ट्र की रक्षा को लेकर धर्म युद्ध लड़ा था।इस पद यात्रा का उद्देश्य लोगों में गौ संरक्षण की भावना को विकसित करना है।

Join Wagad Sandesh WhatsApp Group

Advertisement

Related Posts

Latest News

पर्यावरण संरक्षण : गामडा ब्राह्मणीया में 1356 पौधे लगाने का लक्ष्य पर्यावरण संरक्षण : गामडा ब्राह्मणीया में 1356 पौधे लगाने का लक्ष्य
सागवाड़ा | जिला कलेक्टर एवं मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी डूंगरपुर के आदेशानुसार सघन वृक्षारोपण अभियान की तैयारी के तहत पीईईओ...

Advertisement

आज का ई - पेपर पढ़े

Advertisement

Advertisement

Contact Us

Latest News

Advertisement

वागड़ संदेश TV