लापता किशोरी का घर से 500 मीटर दूर कुए में मिला शव

तीन दिन से थी लापता, पुलिस कर रही मामले की जांच 
On

चौरासी। डूंगरपुर जिले के चौरासी थाना क्षेत्र के कंपाकुंडली गाँव में लापता किशोरी का शव घर से 500 मीटर दूर कुए में मिलने से सनसनी फ़ैल गई है | किशोरी दसवी कक्षा की छात्रा थी और एक नवम्बर से घर से लापता थी | इधर पुलिस ने जिला अस्पताल की मोर्चरी में शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सुपुर्द किया | वही पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है |

डूंगरपुर जिले के चौरासी थाने के थानाधिकारी भेमजी गरासिया ने बताया की कंपाकुंडली निवासी भागेश्वरी परमार ने रिपोर्ट दी है | रिपोर्ट में भागेश्वरी परमार ने बताया की उसकी 17 वर्षीय छोटी बहिन दीपा उर्फ़ दीपिका दसवी कक्षा की छात्रा है | एक नवम्बर को उसकी बहिन दीपिका परमार बिना किसी को बताये सुबह से घर से निकली थी | शाम तक वापस नहीं लौटी | इसके बाद परिजनों ने उसकी काफी तलाश की लेकिन दीपिका का कही भी कोई सुराग नहीं लगा | इधर कल शाम को भागेश्वरी गाँव निवासी दीवान सिंह के खेत से होकर गुजर रही थी | इस दौरान खेत में स्थित कुए में उसने एक लड़की के शव को तैरता हुआ देखा | जिस पर भागेश्वरी ने अपने परिजनों व ग्रामीणों को मामले की जानकारी दी |

IMG_20221104_153917

सुचना पर मौके पर लोगो की भीड़ जमा हो गई | वही लोगो की सुचना पर चौरासी थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची | इधर पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव को कुए से बाहर निकलवाया | शव पानी में होने से सड-गल चूका था | इधर भागेश्वर ने कपड़ो के आधार पर मृतका की पहचान लापता अपनी छोटी बहिन दीपिका के रूप में की | वही शव की पहचान होने के बाद पुलिस ने देर शाम शव को डूंगरपुर जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया | इधर आज सुबह पुलिस ने जिला अस्पताल की मोर्चरी में मृतका का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों के सुपुर्द किया | फिलहाल पुलिस ने परिजनों की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है |

Join Wagad Sandesh WhatsApp Group

Advertisement

Related Posts

Latest News

पर्यावरण संरक्षण : गामडा ब्राह्मणीया में 1356 पौधे लगाने का लक्ष्य पर्यावरण संरक्षण : गामडा ब्राह्मणीया में 1356 पौधे लगाने का लक्ष्य
सागवाड़ा | जिला कलेक्टर एवं मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी डूंगरपुर के आदेशानुसार सघन वृक्षारोपण अभियान की तैयारी के तहत पीईईओ...

Advertisement

आज का ई - पेपर पढ़े

Advertisement

Advertisement

Contact Us

Latest News

Advertisement

वागड़ संदेश TV