वागड़ महोत्सव 2022, रंगोली, मेहँदी प्रतियोगिता में प्रतियोगियों ने दिखाया हुनर 

On

डूंगरपुर | जिले के स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित हो रहे वागड़ महोत्सव के दूसरे दिन लक्ष्मण मैदान के श्यामा प्रसाद मुखर्जी होल में रंगोली, मेहँदी व सुई धागा दौड़ का आयोजन किया गया |

IMG_20221105_215836

इस दौरान प्रतियोगियों ने प्रतियोगिताओं में भाग लेते हुए अपना हुनर दिखाया | वही सभापति अमृतलाल कलासुआ व उपसभापति सुदर्शन जैन ने प्रतियोगियों का हौसला बढाया | इधर प्रतियोगिता में विजेता प्रतियोगियों को शाम को होने वाले संस्कृतिक कार्यक्रम में सम्मानित किया जाएगा | 

डूंगरपुर के 741 वे स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में पर्यटन और जिला प्रशासन की और से आयोजित किए जा रहे तीन दिवसीय वागड़ महोत्सव के तहत दूसरे दिन प्रतियोगिताएं हुई। प्रतिभागियों ने मेंहदी, रंगोली और सूई धागा दौड़ में उत्साह दिखाया। सुबह श्यामाप्रसाद मुखर्जी हाल में मेंहदी और रंगोली प्रतियोगिता हुई। इसमें 4 वर्षीय बालिका से लगाकर स्कूली बालिकाओं सहित सभी आयु वर्ग की बालिकाओं व युवतियों ने अपना हुनर दिखाया।

IMG_20221105_215836

रंगोली प्रतियोगिता के सीनियर वर्ग में ऋतु जैन तो जूनियर पटेल वर्ग में अवंतिका पटेल विजयी रही। इसी तरह मेंहदी स्पर्धा के सीनियर वर्ग में खुशबू श्रीमाल ने बाजी मारी तो वही जूनियर वर्ग में अश्विनी प्रजापत विजेता रही। इसी लक्ष्मण मैदान में आयोजित सूई धागा दौड़ में वत्सल कलाल विजयी रहे। प्रतियोगता में प्रशांत जोशी, जितेंद्र सिंह बियोला, दीपिका श्रीमाल, अजय जैन ने निर्णायक की भूमिका निभाई। इधर नगर परिषद सभापति अमृत कलासुआ, उपसभापति सुदर्शन जैन सहित शहरवासियों ने भी वागड़ महोत्सव की प्रतियोगिताओं में पहुंचकर प्रतियोगियों का ऊत्साह बढ़ाया।

IMG_20221105_215715

इधर वागड़ महोत्सव के तहत रात को लक्ष्मण मैदान इण्डिया गोट्स टेलेंटस सीजन 9 के फेम प्रवीण प्रजापत की ओर से भवाई नृत्य की प्रस्तुति दी जायेगी और स्थानीय कलाकार भी अपनी प्रस्तुतिया देंगे | वही देवसोमनाथ मंदिर परिसर में सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया जाएगा | जिसमे पश्चिम क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र के लोक कलाकार अपनी प्रस्तुति देंगे |

Join Wagad Sandesh WhatsApp Group

Advertisement

Related Posts

Latest News

पर्यावरण संरक्षण : गामडा ब्राह्मणीया में 1356 पौधे लगाने का लक्ष्य पर्यावरण संरक्षण : गामडा ब्राह्मणीया में 1356 पौधे लगाने का लक्ष्य
सागवाड़ा | जिला कलेक्टर एवं मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी डूंगरपुर के आदेशानुसार सघन वृक्षारोपण अभियान की तैयारी के तहत पीईईओ...

Advertisement

आज का ई - पेपर पढ़े

Advertisement

Advertisement

Contact Us

Latest News

Advertisement

वागड़ संदेश TV