दोवडा। प्रधानमंत्री नरेंद्र भाई मोदी के जन्म दिवस को सेवा ही समर्पण पखवाड़े के रूप में मनाया । भाजपा देवसोमनाथ मंडल के ओबीसी मोर्चा द्वारा समस्त कार्यकर्ताओं ने सार्वजनिक स्थान एवं देवसोमनाथ मंदिर परिसर में पौधरोपण कार्यक्रम रखा गया। जिसमें कल्पवृक्ष एवं बिल्वपत्र वृक्ष के पौधों का पौधारोपण किया गया। इस कार्यक्रम में भाजपा देवसोमनाथ मंडल के अध्यक्ष मनसुखलाल पाटीदार ,ओबीसी मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष बहादुरलाल पाटीदार ,ओबीसी मोर्चा के मंडल अध्यक्ष देवीलाल पाटीदार ,जनजाति मोर्चा के मंडल अध्यक्ष वीरमल परमार, किसान मोर्चा के मंडल अध्यक्ष धूलेश्वर पाटीदार, मंडल के महामंत्री भंवरलाल कटारा भारतीय, देवराम अहारी, वल्लभराम पाटीदार, गौतमलाल पाटीदार, धूलजी पाटीदार, रमेश पाटीदार ,जितेंद्र कलाल, राजूभाई पाटीदार, नरेश कटारा ,ईश्वरभाई ,चेतन अहारी समस्त कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Advertisement
![](https://wagadsandesh.com/media-webp/2023-04/ad-720x300.jpg)
About The Author
Related Posts
Latest News
Advertisement
![](https://wagadsandesh.com/media-webp/2023-04/d.jpg)