बुजुर्ग के मर्डर का आरोपी गिरफ्तार : अवैध प्रेम संबंधों में बाधक बनने पर पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर की हत्या

On

सागवाड़ा । चितरी थाना पुलिस ने बुजुर्ग की हत्या के मामले में फरार आरोपी को गिरफ्तार किया है। मामले में पुलिस ने मृतक की पत्नी को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर अपने ही पति की हत्या कर दी थी।
चितरी थानाधिकारी  ने बताया कि गडाजसराजपुर गांव में 11 अक्टूबर की सुबह तुलसीराम सुथार (58) का शव लहूलुहान हालत में घर में पड़ा हुआ मिला था। तुलसीराम सुथार के सिर, हाथ, पैर पर कई जगह चोट के निशान थे। वहीं तुलसीराम की पत्नी चमेली देवी भी उसके साथ ही सोई थी। मामले में पुलिस ने मृतक की पत्नी चमेली देवी को हिरासत में लेकर पूछताछ की। करीब 2 दिन की पूछताछ के बाद चमेली देवी ने हत्या का की वारदात कबूल कर ली। इसके बाद पुलिस ने आरोपी पत्नी चमेली देवी को गिरफ्तार कर लिया। वहीं मामले में फरार आरोपी गडाजसराजपुर निवासी दिनेश पुत्र लक्ष्मण डेण्डोर की तलाश की जा रही थी।
थानाधिकारी ने बताया कि मृतक की पत्नी के आरोपी दिनेश के साथ प्रेम संबंध थे। 10 अक्टूबर की रात को बुजुर्ग तुलसीराम के सोने के बाद उसका प्रेमी दिनेश डेण्डोर उससे मिलने आया था। इस दौरान तुलसीराम ने अपनी पत्नी चमेली और उसके प्रेमी दिनेश को मिलते हुए देख लिया था। चमेली और दिनेश को इसका पता चलने पर दोनों ने मिलकर तुलसीराम की हत्या कर दी। वहीं पुलिस आरोपी से पूछताछ में जुट गई है।

Join Wagad Sandesh WhatsApp Group

Advertisement

Related Posts

Latest News

पर्यावरण संरक्षण : गामडा ब्राह्मणीया में 1356 पौधे लगाने का लक्ष्य पर्यावरण संरक्षण : गामडा ब्राह्मणीया में 1356 पौधे लगाने का लक्ष्य
सागवाड़ा | जिला कलेक्टर एवं मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी डूंगरपुर के आदेशानुसार सघन वृक्षारोपण अभियान की तैयारी के तहत पीईईओ...

Advertisement

आज का ई - पेपर पढ़े

Advertisement

Advertisement

Contact Us

Latest News

Advertisement

वागड़ संदेश TV