करावाडा में गो पर्यावरण एंव अध्यात्म चेतना पदयात्रा का गाजे बाजे के साथ भव्य स्वागत

On

झौथरी | 31वर्षीय गो पर्यावरण एंव अध्यात्म चेतना पदयात्रा का करावाडा पंहुचने पर ग्रामीणों ने गाजे बाजे के साथ शुक्रवार शाम भव्य स्वागत किया | शास्त्री दिनेश जोशी ने ग्रामीणों के साथ पंहुचकर कर पूजा अर्चना कर गो रथ का स्वागत किया | ग्रामीणो ने पदयात्रा पर निकले जगदीश गोपाल यहाराज का भव्य स्वागत किया | इस दौरान गांव से बडी संख्या मे युवा , पुरुष व महिलाएं मौजूद थी | नंबरदार प्रभुलाल पाटीदार के सानिध्य में दिनेश पाटीदार, जगदीश पाटीदार, ललित पाटीदार ,गिरजाशंकर पाटीदार ,मंयक पाटीदार ,योगेश पाटीदार, मुकेश पाटीदार , रोहित मोची , भावेश , धूलेश्वर ने गो रथ की अगुवाई करते रथ को ग्रामीणों की मौजूदगी में गाजे बाजे के साथ नगर भ्रमण कराया | गो रथ करावाडा बस स्टेंड से मुख्य सडक मार्ग से पोहरी पटेलान होकर करावाडा के विभिन्न मौहल्लो में पंहुचा | इस दौरान ग्रामीणों ने जगह जगह गो माता की पूजा अर्चना की | इस दौरान रथ यात्रा के नगर भ्रमण के दौरान बडी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे |

Join Wagad Sandesh WhatsApp Group

Advertisement

Related Posts

Latest News

पर्यावरण संरक्षण : गामडा ब्राह्मणीया में 1356 पौधे लगाने का लक्ष्य पर्यावरण संरक्षण : गामडा ब्राह्मणीया में 1356 पौधे लगाने का लक्ष्य
सागवाड़ा | जिला कलेक्टर एवं मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी डूंगरपुर के आदेशानुसार सघन वृक्षारोपण अभियान की तैयारी के तहत पीईईओ...

Advertisement

आज का ई - पेपर पढ़े

Advertisement

Advertisement

Contact Us

Latest News

Advertisement

वागड़ संदेश TV