हरियालो राजस्थान के तहत खनन क्षेत्रों में किया वृक्षारोपण

On

साबला/ डूंगरपुर | सर्वश्री नलवाया मिनरल्स इण्डस्ट्रिज प्रा.लि. (Nalwaya Mineral Industries) के पक्ष में स्वीकृत खनन पट्टा क्षेत्र निकट ग्राम देवपुर तहसील साबला Sabla जिला डंूगरपुर Dungarpur के ओवर बर्डन डम्पस पर वृक्षारोपण अभियान (हरियालो राजस्थान Hariyalo Rajasthan) के अन्तर्गत सहायक खनिज अभियंता दिलीप कुमार सुथार, महाप्रबंधक नलवाया सैयद मकबुल अहमद, माइन्स मैनेजर आर.पी.सिंह मुकेश जागेटिया पर्यावरण विज्ञ ने वृक्षारोपण बुधवार को किया।

p1 13-07-2022


सहायक खनिज अभियंता दिलीप कुमार सुथार ने बताया कि उमेश सालवी (माइन्स फोरमैन), पर्यावरण प्रेमी ख्याली मेनारिया (मानचित्रकार) एवं अन्य स्टॉफ ने भी वृक्षारोपण किया। उन्होंने बताया कि वृक्षारोपण में मुख्य रूप से पीपल, नीम, अमरूद, सीताफल, सागवान इत्यादि के पौधो का रोपण किया गया। उन्होंने बताया कि पर्यावरण अनुमति के शर्तो के अनुरूप खनन पट्टा क्षेत्रों एवं उनके आस-पास तथा अन्य सार्वजनिक स्थानों पर प्रथम चरण में 12 हजार पौधो का लक्ष्य लेकर बुधवार को खान के ओवर बर्डन क्षेत्र में लगभग एक हजार पौधों का रोपण किया गया।

Advertisement

Latest News

सागवाड़ा में 689वां संगीतमय सुंदरकांड पाठ व भजन संध्या का हुआ आयोजन सागवाड़ा में 689वां संगीतमय सुंदरकांड पाठ व भजन संध्या का हुआ आयोजन
सागवाड़ा। मानस मंडल सेवा संस्थान सागवाडा का 689वां संगीतमय सुंदरकांड पाठ व भजन संध्या का आयोजन ग़मलेश्वर महादेव मंदिर में...

Advertisement

आज का ई - पेपर पढ़े

Advertisement

Advertisement

Latest News

Advertisement

Live Cricket

वागड़ संदेश TV