सागवाड़ा में 689वां संगीतमय सुंदरकांड पाठ व भजन संध्या का हुआ आयोजन

On

सागवाड़ा। मानस मंडल सेवा संस्थान सागवाडा का 689वां संगीतमय सुंदरकांड पाठ व भजन संध्या का आयोजन ग़मलेश्वर महादेव मंदिर में किया गया।कार्यक्रम में महादेव का पुजारी व प्रीतम पंचाल द्वारा श्रृंगार किया गया। रामदरबार की प्रतिमा पर उत्तम पंचाल व चेतन गोगरोत द्वारा पूजा अर्चना की गई।गणपति पूजन जितेंद्र सुथार व सरस्वती वंदना राजेन्द्र पंचाल द्वारा करने के पश्चात सुंदरकांड पाठ की चौपाइयों का गान जितेंद्र भट्ट व जितेंद्र कलाल द्वारा की गई।

कार्यक्रम के दौरान मण्डल अध्यक्ष किशोर भावसार ने आया हु भोले तेरे द्वार मुझ को भी तू कर दे भव से पार... जुगलकिशोर सोनी ने गलियां जरा सजा दो महाकाल आ रहे है.... चेतन गोगरोत ने हर हर महादेव शिव भोरिया..…प्रीतम पंचाल ने है मारुति सारी राम कथा का सार तुमारी आंखों में.....नकुल गोगरोत ने हम पर भी एक नजर हो शंकर मसान वाले......सुरेश चंद्र भट्ट ने जनम सफल होगा रे बंदे मन मे राम बसाले...विनोद गर्ग ने खत सुनत आवे अंखियों में पानी राम कहानी... सहित कई भजन प्रस्तुत किये।

कार्यक्रम के दौरान जिग्नेश रावल,गिरधारीलाल झंगिड़,हरि भाई,मिस्त्री, जगदीश सुथार,भूपेश चौहान,हेमंत शर्मा ने संगत दी।हनुमान चालीसा का पाठ नरेश भट्ट शिवलहरी व राजेन्द्र पंचाल द्वारा किया गया।आरती प्रसाद यजमान मयूर सेवक व उपस्थित श्रद्धालुओ ने उतारि। इस अवसर पर रणछोड़ भाटिया,सुधीर जोशी,आशीष शर्मा,मोहित कंसारा, कुंदन व्यास,महेश पटेल सहित कई मौजूद थे।

Join Wagad Sandesh WhatsApp Group

Advertisement

Related Posts

Latest News

पर्यावरण संरक्षण : गामडा ब्राह्मणीया में 1356 पौधे लगाने का लक्ष्य पर्यावरण संरक्षण : गामडा ब्राह्मणीया में 1356 पौधे लगाने का लक्ष्य
सागवाड़ा | जिला कलेक्टर एवं मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी डूंगरपुर के आदेशानुसार सघन वृक्षारोपण अभियान की तैयारी के तहत पीईईओ...

Advertisement

आज का ई - पेपर पढ़े

Advertisement

Advertisement

Contact Us

Latest News

Advertisement

वागड़ संदेश TV