उप महानिरीक्षक कारागार ने सागवाड़ा उप कारागार का किया ओचक निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद रखने के दिए निर्देश।

On

सागवाड़ा। गुरुवार को उप महानिरीक्षक कारागार कैलाश त्रिवेदी ने डूंगरपुर जिले सागवाडा उपकारागार का निरीक्षण किया। उप महानिरीक्षक कैलाश त्रिवेदी ने बंदियों के बैरक, भोजनालय, अस्पताल की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने साफ सफाई रखने के निर्देश दिये।

​उन्होंने कहा कि जेल में बंद बंदियों को प्रतिदिन योग कराया जाए। जिससे की बंदियों की सोच सकारात्मक हो सके। उन्होंन जेलर को शीघ्र ही व्यवस्था करने के निर्देश दिये। इसके अलावा जेल की सुरक्षा को लेकर दिशा निर्देश दिए। इसके अलावा उन्होंने जेल की सुरक्षा का जायजा लिया। जेलर को सुरक्षा व्यवस्था को लेकर किसी भी तरह की कोताही नहीं बरतने के निर्देश् दिये।।

करीब साढ़े तीन घंटे तक वह उपकारागार में रहे। इसके अलावा कार्यालय में रखे दस्तावेज की जांच की। साथ ही जेल में बंद बंदियों से बातचीत कर उनकी समस्याओं को सुना। इस दौरान जेल प्रशासन मे हड़कंप की स्थिति रही।

Join Wagad Sandesh WhatsApp Group

Advertisement

Related Posts

Latest News

पर्यावरण संरक्षण : गामडा ब्राह्मणीया में 1356 पौधे लगाने का लक्ष्य पर्यावरण संरक्षण : गामडा ब्राह्मणीया में 1356 पौधे लगाने का लक्ष्य
सागवाड़ा | जिला कलेक्टर एवं मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी डूंगरपुर के आदेशानुसार सघन वृक्षारोपण अभियान की तैयारी के तहत पीईईओ...

Advertisement

आज का ई - पेपर पढ़े

Advertisement

Advertisement

Contact Us

Latest News

Advertisement

वागड़ संदेश TV