विराट ग्राम पंचायत उपचुनाव का आया परिणाम, इंदिरा कलासुआ 131 मत से विजयी

On

डूंगरपुर। जिले में पंचायत उपचुनाव के तहत आज सागवाड़ा उपखंड की विराट पंचायत के सरपंच पद के लिए मतदान हुआ। मतदान सुबह 7 बजे से शुरू हुआ मतदान शाम 6 बजे तक सम्पन्न हुआ। विराट में मतदान को लेकर मतदाताओं में महिला मतदाताओं का भारी उत्साह नजर आया। मतदान की मतगणना साढ़े 6 बजे शुरू हुई और शाम के 7 बजे मतगणना का परिणाम आया जिसमे कुल 2007 मतदाताओं में से 1550 मतदाताओं ने मतदान किया। जिसमें  इंदिरा कलासुआ को 434 मत मिले।इंदिरा कलासुआ पत्नी कमलेश कलासुआ  को 131 मत से विजयी घोषित किया गया।

विराट ग्राम पंचायत के उपचुनाव में कुल 5 महिला उम्मीदवार दौड़ में थी।

मतदान का परिणाम इस प्रकार रहा

1 इंदिरा कलासुआ को 434 मत

2 जयश्री रोत को 303 मत

3 रीना रोत को 282 मत

4 कल्पना सरपोटा को 254 मत

5 अंजली रोत को 229 मत मिले।

वही 48 मतदाताओं ने नोटा में मतदान कर सभी उम्मीदवारों को नकार दिया।

इंदिरा कलासुआ ने जयश्री रोत को 131 मतों से हराया। मतदान परिणाम आने के बाद विजयी उम्मीदवार इंदिरा कलासुआ का ग्रामीणों ने फूल मालाओं ओर ढोल नगाड़ो से स्वागत किया गया

Join Wagad Sandesh WhatsApp Group

Advertisement

Related Posts

Latest News

पर्यावरण संरक्षण : गामडा ब्राह्मणीया में 1356 पौधे लगाने का लक्ष्य पर्यावरण संरक्षण : गामडा ब्राह्मणीया में 1356 पौधे लगाने का लक्ष्य
सागवाड़ा | जिला कलेक्टर एवं मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी डूंगरपुर के आदेशानुसार सघन वृक्षारोपण अभियान की तैयारी के तहत पीईईओ...

Advertisement

आज का ई - पेपर पढ़े

Advertisement

Advertisement

Contact Us

Latest News

Advertisement

वागड़ संदेश TV