सागवाड़ा प्रधान ने पांच-पांच लाख की घोषणा , भाजपा मंडल ने पण्डित दिनदयाल उपाध्याय का जन्मदिन मनाया
ओबरी। उपतहसील मुख्यालय के नीलखण्ड महादेव मंदिर के प्रांगण में भाजपा ग्रामीण मंडल द्वारा पण्डित दिनदयाल उपाध्याय के जन्म दिन के उपलक्ष्य में सागवाड़ा प्रधान ईश्वरलाल सरपोटा की अध्यक्षता में कार्यक्रम आयोजित हुआ। मुख्य अतिथि मंडल प्रवासी सतिश जैन एवं विशिष्ठ अतिथि मंडल अध्यक्ष नटवरलाल पटेल, जिला मंत्री विमल भट्ट, महामंत्री चंदनसिंह चौहान रहे। कार्यक्रम में सागवाड़ा प्रधान सरपोटा को उपतहसील मुख्यालय के ऐतिहासिक धरोहर सुर्यकुण्ड की सफाई एवं रखरखाव एवं वड़ीखंण्ड माता मंदिर पहुंच सीसी सड़क की समस्या से अवगत करवा कर ज्ञापन सौपा, जिस पर प्रधान सरपोटा ने तत्काल रूप से पांच-पांच लाख रूप्ए देने की घोषणा की। ग्रामीण मंडल अध्यक्ष नटवरलाल पटेल ने बताया कि उपतहसील मुख्यालय का हृदय स्थल व धर्म.कर्म का साक्षी रहा ऐतिहासिक सूर्य कुण्ड़ इन दिनों गन्दगीं का घर बना हुआ है। जिससे इसका पानी दूषित हो रहा हैं। कुण्ड़ की यह हालत देख कर यहां का हर बाशिन्दा चिन्तित हैं। प्रकृति की देन से छोटे कुण्ड़ के तीन गौमुखों से सदियों से निरन्तर जलधारा बहती आ रही पवित्र जलराशी का उपयोग पहले लोग भगवान के अभिषेक करने में करते थे। लेकिन, अब इसके जल का उपयोग लोग पीने में भी नहीं करते हैं। क्योंकि गौमुख के इर्द.गिर्द भी गंदगी पसरी हुई है व चारों और झाडिय़ा उग गई है। साथ ही कस्बे के वड़ीखण्ड़ माता मंदिर के लिए पहुंच सीसी सड़क की मांग एवं ऐतिहासिक सूर्य कुण्ड़ के जिर्णोद्वार के लिए प्रधान सरपोटा ने तत्काल प्रभाव से घोषणा की। जिस पर ओबरीवासियों ने प्रधान का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर वासुदेव पाटीदार, नागेंद्रसिंह, हेमेंद्र दर्जी, प्रफुल पुरोहित, तुलजाशंकर जोशी, जयंतीलाल पुरोहित, शंकरलाल कलाल, पहाड़ सिंह सहित महिला शक्ति ओर पार्टी के कई कार्यकर्ता ओर पदाधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन मंडल संयोजक और महामंत्री प्रदीप गामोट एवं आभार घनश्याम सोनी ने व्यक्त किया।
Advertisement
![](https://wagadsandesh.com/media-webp/2023-04/ad-720x300.jpg)
About The Author
Related Posts
Latest News
Advertisement
![](https://wagadsandesh.com/media-webp/2023-04/d.jpg)