राज्य में 4 साल में गौशाला के लिए 2500 करोड़ रुपए खर्च किए-  गहलोत 

सीएम अशोक गहलोत का दौरा, 250 करोड़ के विकास कार्यो की दी सौगात
On

सागवाडा। प्रदेश के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत शुक्रवार को डूंगरपुर जिले के सागवाडा दौरे पर रहे। अपने दौरे के दौरान सीएम गहलोत ने महिपाल खेल मैदान में चल रही गौ कथा में भाग लिया। वही सीएम गहलोत ने 250 करोड़ के विभिन्न विकास कार्यो का शिलान्यास व लोकार्पण कर जनता को सौगात दी।

WhatsApp Image 2023-01-06 at 6.28.28 PM (1)

प्रदेश के सीएम अशोक गहलोत शुक्रवार को अपने एक दिवसीय दौरे पर सागवाडा पहुंचे। पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा, मंत्री महेंद्र जीत सिंह मालवीया व टीएडी मंत्री अर्जुन बामणिया के साथ हेलीकॉप्टर से महिपाल खेल मैदान में हेलीपेड पर उतरने पर कांग्रेस के निवर्तमान अध्यक्ष दिनेश खोड़निया और नगरपालिका अध्यक्ष नरेंद्र खोडनिया सहित अन्य कांग्रेसी नेताओं ने स्वागत किया। इसके बाद मैदान में ज्ञापन लेकर खड़े लोगो के पास पहुंचे जहां पर लोगो ने अपनी मांगों व समस्याओं के संबंध में सीएम अशोक गहलोत को ज्ञापन सौंपा।

WhatsApp Image 2023-01-06 at 6.26.32 PM

इसके बाद सीएम अशोक गहलोत गौ कथा पांडाल में पहुंचे जहां पर सीएम अशोक गहलोत ने व्यास पीठ पर गौ कथा भक्त जगदीश महाराज का श्रीफल देकर स्वागत किया। इधर इसके बाद सीएम अशोक गहलोत ने आमसभा को संबोधित किया। अपने संबोधन में गहलोत ने कहा देश में राजस्थान की सरकार ने पहली बार गौ शाला के लिए 6 महीने के बजट को बढ़ाकर 9 महीने का कर दिया। देश में किसी भी सरकार ने गौ सेवा के लिए ऐसा काम नही किया है।

WhatsApp Image 2023-01-06 at 6.28.27 PM

उन्होंने कहा कि राज्य में 4 साल में गौशाला के लिए 2500 करोड़ रुपए खर्च कर दिए है। आगे भी सरकार गौ सेवा के लिए किसी भी तरह की कमी नहीं आने दी जाएगी। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने गौभक्त महाराज जगदीश गोपाल की मांग पर गौशाला के लिए कमेटी बनाकर पूरा करने का भरोसा दिलाया।  कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद डोटासरा ने कहा की राज्य सरकार ने गरीबों के लिए कई कल्याणकारी  योजनाएं शुरू की है, जिसका फायदा सभी लोगों को मिल रहा है। 

250 करोड़ के विकास कार्यो की दी सौगात

WhatsApp Image 2023-01-06 at 6.33.23 PM

इधर सभा के बाद सीएम अशोक गहलोत ने 250 करोड़ के विकास कार्यो का शिलान्यास व लोकार्पण किया। जिसमें 115 करोड़ की सागवाडा सीवरेज योजना का शिलान्यास, 60 करोड़ का लसाडा पुल का शिलान्यास, 32 करोड़ की खड़गदा-जोगपुर-मंडली सड़क का शिलान्यास किया वही 4 करोड़ की सड़कों का लोकार्पण किया।

Join Wagad Sandesh WhatsApp Group

Advertisement

Related Posts

Latest News

पर्यावरण संरक्षण : गामडा ब्राह्मणीया में 1356 पौधे लगाने का लक्ष्य पर्यावरण संरक्षण : गामडा ब्राह्मणीया में 1356 पौधे लगाने का लक्ष्य
सागवाड़ा | जिला कलेक्टर एवं मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी डूंगरपुर के आदेशानुसार सघन वृक्षारोपण अभियान की तैयारी के तहत पीईईओ...

Advertisement

आज का ई - पेपर पढ़े

Advertisement

Advertisement

Contact Us

Latest News

Advertisement

वागड़ संदेश TV