विराट शिव कथा को लेकर भूमि पूजन हुआ, 15 से 23 जनवरी को हड़माला में होगी शिव कथा

On

सागवाड़ा। हड़माला के पास 15 से 23 जनवरी को अंतरराष्ट्रीय ख्यातनाम शिव कथा मर्मज्ञ गिरि बापू द्वारा होने वाली विराट शिव कथा को लेकर भूमि पूजन सोमवार को हुआ। दोपहर में देव संस्कृति विश्वविद्यालय की छात्राएं टोली नायक दीक्षा वरनवाल के निर्देशन में प्रिया शुक्ला तनुशा पाठक वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ मुख्य यजमान विधायक गोपीचंद मीणा, पूर्व पालिका अध्यक्ष सत्यनारायण सोनी, बालकृष्ण पंड्या और पंकज व्यास हड़माला, रामद्वारा सेवा समिति के अध्यक्ष सुधीर वाड़ेल, अनिल वाड़ेल, नारायणलाल बनोत, ताजेंग पाटीदार, ईश्वरलाल पाटीदार हड़माला, पालिकाध्यक्ष नरेंद्र खोड़निया, ललीत पंचाल, दिनेश शर्मा, दीपक मेहता, लालशंकर पूर्व पार्षद दिलीप कोठारी, नरेंद्र भगत, जयंतीलाल सुथार, प्रदीप गामोठ ने विधि विधान के साथ पूजा अर्चना कर कथा को लेकर भूमि पूजन किया। कार्यक्रम के दौरान यजमानो द्वारा गायत्री यज्ञ गायत्री मंत्र और महामृत्युंजय मंत्र के साथ हवन कुंड में आहुतियां दी।

WhatsApp Image 2023-01-09 at 1.15.04 PM

इस अवसर पर धूलजी भाई पाटीदार, गणेश पाटीदार, मुकेश पाटीदार, नटवरलाल बारोट, रेवाशंकर सुथार, अशोक बारोट, नटवरलाल व्यास हड़माला, दीनबन्धु त्रिवेदी, विश्वनाथ पंड्या, तुलसीराम व्यास,गोरेश्वर मंदिर प्रबंध समिति के अध्यक्ष लालजी भाई पाटीदार, दीपक मेहता,  वीरभद्र सिंह रामसोर, लालशंकर पाटीदार समेत कई लोग मौजूद थे। गायत्री परिवार के जिला समन्वयक भूपेंद्र पंड्या ने बताया की पूज्य गिरी बापू की दूधेश्वर महादेव पर शिवकथा पूर्व प्रस्थावित् थी, जो कोविड के कारण स्थगित करनी पड़ी थी। जिसे पूज्य बापू द्वारा ध्यान में रखते हुए दूधेश्वर महादेव की कृपा से तत्काल कथा का समय देने पर यह आयोजन की जोर शोर से तैयारियों के साथ सर्व समाज के लोग लगे हुए है।

WhatsApp Image 2023-01-09 at 1.15.02 PM

पंड्या ने बताया कि विराट शिव कथा के मुख्य यजमान कमलेश सिंह राव इस विराट शिव कथा के मुख्य यजमान बने हैं। कई शिव भक्तों में इस विराट आयोजन को लेकर उत्साह बना हुआ है। शिवकथा स्थल पर भूमि पूजन की व्यवस्था देखने गायत्री परिवार के मुख्य प्रबंध ट्रस्टी नारायण पंड्या, किशोर भट्ट, वेलचंद् पाटीदार, प्रवीण भट्ट, बालकृष्ण पंड्या, पंकज व्यास, धर्मेश पाटीदार, पंकज पाटीदार, कमलेश व्यास, डायालाल पाटीदार पाड़वा, लालशंकर पाटीदार, निलेश जोशी, दीपक जोशी, दीपक मेहता मौजूद रहे।

Join Wagad Sandesh WhatsApp Group

Advertisement

Related Posts

Latest News

पर्यावरण संरक्षण : गामडा ब्राह्मणीया में 1356 पौधे लगाने का लक्ष्य पर्यावरण संरक्षण : गामडा ब्राह्मणीया में 1356 पौधे लगाने का लक्ष्य
सागवाड़ा | जिला कलेक्टर एवं मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी डूंगरपुर के आदेशानुसार सघन वृक्षारोपण अभियान की तैयारी के तहत पीईईओ...

Advertisement

आज का ई - पेपर पढ़े

Advertisement

Advertisement

Contact Us

Latest News

Advertisement

वागड़ संदेश TV