भाजपा कार्यकर्ताओं ने गमरेश्वर महादेव मंदिर परिसर पर झाड़ू लगाकर शहर की जनता को स्वच्छता का दिया संदेश

पूर्व प्रधानमंत्री श्री लाल बहादुर शास्त्री मनाई जयंती
On

सागवाड़ा। भाजपा नगर मंडल सागवाडा  के तत्वाधान  एवं  बाँसवाड़ा डुंगरपुर संसदीय क्षैत्र के लोकप्रिय सांसद कनकमल कटारा के नेतृत्व में सत्य अहिंसा परमो धर्म एवं स्वच्छता के उपासक राष्ट्रपिता मोहनदास करमचंद  गांधी की जयंती एवं विपरीत परिस्थितियों में देश को जय जवान जय किसान का नारा देकर जनता के मनोबल एवं जोश को ऊंचाइयों पर ले जाने वाले पूर्व प्रधानमंत्री श्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर शहर के गमरेश्वर महादेव मंदिर परिसर पर झाड़ू लगाकर शहर की जनता को स्वच्छता का संदेश दिया इस दौरान सांसद कटारा ने कहा कि  देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने गांधी के आदर्शों, सपनो और सिद्धांतों पर चलकर प्रधानमंत्री की शपथ लेते ही स्वच्छता की मुहिम चलाकर आम जनता को जागरूक करने का बीड़ा उठाया, आज स्वच्छता पर पूरे देश मे ग्राम पंचायत से लेकर नगर पालिका ,नगर परिषद एवं महानगरपालिकाओं में स्वच्छता मुहिम में प्रथम स्थान पर आने की एवं रहने की स्वच्छ होड़ लगी हुई है ,आज के दिन हमे लोकल फ़ॉर वोकल एवं देश को आत्म निभर बनाने की दिशा में भी आगे बढ़ने की जरूरत है भारत का खादी उद्योग एवं खादी से बनी हुई  वस्तुओं का विश्व स्तर पर व्यापक उपयोग हो रहा है और इस पर हम भारतीयों को गर्व भी है ,आजादी की लड़ाई में गांधी ने विदेशों में बने वस्त्रों का परित्याग कर चरखा चलाकर देश में हस्त निर्मित खादी से बनी हुई वस्तुओं का उपयोग करने एवं स्वदेशी अपनाने की वकालत की, आज के दिन हर भारतीय को कुछ ना कुछ खादी से बनी वस्तुओं की खरीददारी करके महात्मा गांधी के सपनो को आत्मसात करने की जरूरत है ,इस दौरान भाजपा के कार्यकर्ता सांसद कटारा के साथ  नजदीकी खादी ग्रामाद्योग की दुकान पर पहुचे एवं खादी से बनी वस्तुओं की खरीददारी की एवं महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री की तस्वीर पर माल्यार्पण कर उनको श्रदांजलि अर्पित की  शोषल मीडिया जिला सह संयोजक प्रदीप गामोट ने बताया कि नगर अध्यक्ष श्याम भट्ट ने कहा कि 
गांधी जी ने सत्य और अहिंसा के साथ स्वच्छता का भी रास्ता अपनाया था, इसलिए गांधी जी के बताये रास्ते पर चलने के लिए लोगों को अपने आसपास साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देना चाहिए। ताकि स्वच्छता के साथ बीमारियों से भी बचा जा सके गाँधीजी ने हमेशा क्षमा को अपना हथियार बनाया है उन्होंने कहा था कि मजबूत वही है जो क्षमा करना जानता हो एवं आज के दौर में हमे सहनशील होना जरूरी है हमारे स्वभाव में क्षमा की भावना होनी चाहिये इस अवसर पर सेवा पखवाड़े के नगर संयोजक नानालाल दर्जी,सह संयोजक दशरथ खटिक ,सागवाडा विधानसभा के विस्तारक लालूराम पटेल,नगर महामंत्री मनोज कंसारा,अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला महामंत्री यशवन्त गवारिया ,  नगर उपाध्यक्ष कांतिलाल खटिक,अनुसूचित जाति मोर्चा नगर अध्यक्ष जगदीश मोची,नगर उपाध्यक्ष अश्विन जैन,योगेश जैन,राधेकृष्ण टेलर,युवा मोर्चा नगर अध्यक्ष प्रियंक भासरिया, महामंत्री जुगल पंवार,जशनिल जैन,लक्ष्य पंचाल, दीपेश परमार, सुभाष खटिक सहित भाजपा के कई पदाधिकारियो एवं कार्यकर्ताओ ने उपस्थित होकर स्वच्छता अभियान एवं खादी का व्यापक उपयोग अभियान में सहभगीता की।

Join Wagad Sandesh WhatsApp Group

Advertisement

Related Posts

Latest News

पर्यावरण संरक्षण : गामडा ब्राह्मणीया में 1356 पौधे लगाने का लक्ष्य पर्यावरण संरक्षण : गामडा ब्राह्मणीया में 1356 पौधे लगाने का लक्ष्य
सागवाड़ा | जिला कलेक्टर एवं मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी डूंगरपुर के आदेशानुसार सघन वृक्षारोपण अभियान की तैयारी के तहत पीईईओ...

Advertisement

आज का ई - पेपर पढ़े

Advertisement

Advertisement

Contact Us

Latest News

Advertisement

वागड़ संदेश TV