किसान गर्जना रैली में जुटने का आह्वान

On

सागवाड़ा | भारतीय किसान संघ डूंगरपुर व बांसवाड़ा दोनों जिलों की सामुहिक बैठक सागवाड़ा में भारतीय किसान संघ के आयोजित हुई। बैठक कार्यकारिणी सदस्य मणिलाल लबाना,  चितौड़ प्राप्त के महामंत्री अम्बालाल, संगठन मंत्री परमानंद, संभाग उपाध्यक्ष रणछोड़ भाई ,डूंगरपुर जिला उपाध्यक्ष अमरजी, बांसवाड़ा जिला अध्यक्ष खेमजी भाई, मंत्री नटवर लाल, जिला संरक्षक गौरीशंकर सिलोही, प्रान्त जैविक प्रमुख नाथजी भाई बड़लिया, पृथ्वी सिंह, गोविंद राम , लल्लु राम बिजुला, रतनजी सागवाड़ा, वालजी बाबूजी,दिलीप सिंह, अमृत लाल, कांति लाल , भवर लाल, महावीर , रमनलाल सहीत दोनों जिलो की पूरी कार्यकारिणी व सभी तहसीलों के अध्यक्ष व मंत्रियों की सेकड़ो की उपथिति में अयोजित हुई।

WhatsApp Image 2022-10-14 at 6.40.27 PM

बैठक में भारतीय किसान संघ की राष्ट्रीय संगठन के निर्देश अनुसार 19 दिसंबर 2022 को रामलीला मैदान दिल्ली में किसानों को अपनी फसल का  लागत के आधार पर लाभ कारी मूल्य देने के लिए भारत सरकार से मांग पूरी करवाने के लिए ' किसान गर्जना रैली '  में डूंगरपुर व बांसवाड़ा दोनों जिलो से हजारों की संख्या में किसानों की भागीदारी के लिए आह्वान किया गया व उसकी तैयारी , रूपरेखा बनाने के लिए दोनों जिलो में सात सात व्यक्तियो की कमेटी बनाई गई। जो दोनों जिलो के हर गांव में भारतीय किसान संघ की तहसील कार्यकारिणी के साथ मिल कर  रैली में ज्यादा से ज्यादा किसानों ले जाने के लिए सहयोग करेंगे। अगले महीने प्रान्त की सामूहिक बैठक 5 से 6 नवंबर को चितौड़ में आयोजित होगी । इस बैठक में  रामलीला मैदान दिल्ली में होने वाली  रैली की तैयारी की विस्तृत रूपरेखा बनाने के लिए दोनों जिलो डूंगरपुर व बांसवाड़ा की जिल्ला कार्यकारिणी व सभी तहसीलों के अध्यक्ष व मंत्री भाग लेंगे ।

Join Wagad Sandesh WhatsApp Group

Advertisement

Related Posts

Latest News

पर्यावरण संरक्षण : गामडा ब्राह्मणीया में 1356 पौधे लगाने का लक्ष्य पर्यावरण संरक्षण : गामडा ब्राह्मणीया में 1356 पौधे लगाने का लक्ष्य
सागवाड़ा | जिला कलेक्टर एवं मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी डूंगरपुर के आदेशानुसार सघन वृक्षारोपण अभियान की तैयारी के तहत पीईईओ...

Advertisement

आज का ई - पेपर पढ़े

Advertisement

Advertisement

Contact Us

Latest News

Advertisement

वागड़ संदेश TV