डूंगरपुर मार्ग पर नर्सरी मोड़ के पास कुर्जर और बाइक की भिड़ंत में दो जनों की हुई मौत, एक गंभीर रूप से घायल

On

सागवाड़ा। डूंगरपुर मार्ग पर नर्सरी मोड़ के पास कुर्जर और बाइक की भिड़ंत में दो जनों की मौत हो गई। वही हादसे में एक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना पर सागवाड़ा पुलिस थाने से हेड कांस्टेबल सुरेश भोई और जगदीश मौके पर पहुंचे। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई करने के बाद घायल को अस्पताल में भर्ती कराया। वही दोनों मृतकों के शव को सागवाड़ा अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार सागवाड़ा से सवारियां लेकर उदयपुर जाने के लिए निकली कुर्जर जीप ने नर्सरी मोड़ के पास डूंगरपुर की तरफ से सागवाड़ा की ओर आ रहे बाइक को टक्कर मार दी। जिसमे दो जने की मौके पर ही मौत हो गई। वही एक घायल हो गया। 

द्सफ्द्सफ़

हेड कांस्टेबल भोई ने बताया कि कुड़ियाली जिला जोधपुर निवासी 21 वर्षीय संतोष पिता रुपाराम प्रजापत और चाड़ी जौधपुर निवासी 23 वर्षीय कुंभाराम पुत्र पुखराज प्रजापत की उपचार के दौरान मौत हो गई। वहीं गंभीर रूप से घायल कुडियाली  जोधपुर निवासी 21 वर्षीय  प्रेम पुत्र रूपाराम प्रजापत को प्राथमिक उपचार के बाद अन्यत्र रेफर कर दिया। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई के बाद दोनों मृतकों के शव सागवाड़ा अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया और मृतकों के परिजनों को घटना की जानकारी दी। परिजनों के आने के बाद पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जाएगी। वही घायल ने पुलिस थाने में मामला दर्ज करवाया। पुलिस ने क्रूजर जीप और चालक को डिटेन कर थाने में ले आए है।

Join Wagad Sandesh WhatsApp Group

Advertisement

Related Posts

Latest News

पर्यावरण संरक्षण : गामडा ब्राह्मणीया में 1356 पौधे लगाने का लक्ष्य पर्यावरण संरक्षण : गामडा ब्राह्मणीया में 1356 पौधे लगाने का लक्ष्य
सागवाड़ा | जिला कलेक्टर एवं मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी डूंगरपुर के आदेशानुसार सघन वृक्षारोपण अभियान की तैयारी के तहत पीईईओ...

Advertisement

आज का ई - पेपर पढ़े

Advertisement

Advertisement

Contact Us

Latest News

Advertisement

वागड़ संदेश TV