मुख्यमंत्री पर पूनिया का कटाक्ष, गहलोत पहले बहरे थे अब अंधे भी हो गए हैं

राजस्थान में भाजपा के चेहरे को लेकर बोले पूनिया, कहा-राजस्थान में सामूहिक रूप से चुनाव लड़ेगी पार्टी
On

सागवाडा | भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया आज डूंगरपुर जिले के दौरे पर है। अपने दौरे के दौरान सतीश पूनिया ने जिले में कई कार्यक्रमो में शिरकत की। वही इस दौरान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सतीश पुनिया ने राजस्थान में भाजपा के सीएम चेहरे की अटकलों पर विराम लगाते हुए कहा कि राजस्थान में भाजपा सामूहिक रूप से ही विधानसभा चुनाव लड़ेगी। इधर इस दौरान सतीश पूनिया ने प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर भी जमकर निशाना साधा। उन्होंने राजस्थान में कांग्रेस की सरकार रिपीट नही बल्कि डिलीट होने की बात कही। 
 
sdfdsfsd
 
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया आज डूंगरपुर जिले के दौरे पर पहुंचे। पुनिया के डूंगरपुर जिले के सीमलवाड़ा उपखंड क्षेत्र के बेडसा में पहुंचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। इस दौरान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सतीश पुनिया बेडसा में भाजपा के पूर्व जिला महामंत्री दीनदयाल के घर पहुंचे जहां पर दीनदयाल सिंह चौहान के पिता करण सिंह चौहान के निधन पर सांत्वना दी। इस मौके पर प्रदेश महामंत्री सुशील कटारा, जिला अध्यक्ष प्रभु पंड्या,  जिला प्रमुख सूर्या अहारी, नगरपरिषद अध्यक्ष अमृत लाल कलासुआ, आसपुर विधायक गोपीचंद मीणा, पूर्व जिलाध्यक्ष हरीश पाटीदार, जिला महामंत्री नानूराम परमार सहित बड़ी संख्या में संगठन पदाधिकारी, कार्यकर्ता, प्रधान, सरपंच सहित मौजूद रहे। वही इसके बाद सतीश पूनिया सागवाडा पहुंचे जहां पर उन्होंने सागवाडा महिपाल खेल मैदान में चल रही सांसद क्रिकेट प्रतियोगिता में भाग लिया। इस दौरान उन्होंने खिलाड़ियों की हौसला अफजाई की। 
 
प्रदेश में सामूहिक रूप से विधानसभा चुनाव लड़ेगी पार्टी
fsdgdfgh
 
इधर अपने दौरे के दौरान सतीश पूनिया सागवाडा में मीडिया से रूबरू हुए। इस दौरान पूनिया ने राजस्थान में भाजपा के चेहरे के सवालो पर विराम देते हुए कहा कि राजस्थान में भाजपा पार्टी सामूहिक रूप से विधानसभा चुनाव लड़ेगी। उन्होंने कहा कि हम पूरी तरीके से सामूहिक रूप से चुनाव लड़ने को तैयार है। वही पीएम मोदी के नाम व काम के नाम से चुनाव लड़ा जाएगा। 
 
कांग्रेस सरकार रिपीट नही डिलीट होगी
ffgdh
 
वही पत्रकारों से रूबरू होते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया ने कांग्रेस सरकार पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि राजस्थान के सीएम कहते है कि भाजपा के पास कोई मुद्दा नही है। जबकि चार साल में प्रदेश में कानून व्यवस्था बिगड़ी है। बेरोजगारो को नौकरियां नही मिल रही वही अवसाद के युवा आत्महत्या कर रहे है। उन्होंने कहा कि राजस्थान में कांग्रेस सरकार रिपीट नही बल्कि डिलीट होगी। 
Join Wagad Sandesh WhatsApp Group

Advertisement

Related Posts

Latest News

पर्यावरण संरक्षण : गामडा ब्राह्मणीया में 1356 पौधे लगाने का लक्ष्य पर्यावरण संरक्षण : गामडा ब्राह्मणीया में 1356 पौधे लगाने का लक्ष्य
सागवाड़ा | जिला कलेक्टर एवं मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी डूंगरपुर के आदेशानुसार सघन वृक्षारोपण अभियान की तैयारी के तहत पीईईओ...

Advertisement

आज का ई - पेपर पढ़े

Advertisement

Advertisement

Contact Us

Latest News

Advertisement

वागड़ संदेश TV