रोडवेज बस में महिला के बेग से पर्स चोरी, पर्स में थी 5 हजार की नगदी, सोने के झुमके और अन्य जरुरी दस्तावेज 

On

सागवाडा | डूंगरपुर जिले के सागवाडा थाना क्षेत्र में रोडवेज की बस में सफ़र कर रही एक महिला के बेग में रखा पर्स चोरी हो गया। पर्स में 5 हजार की नगदी, सोने के झुमके और अन्य जरुरी दस्तावेज थे। रोडवेज की बस में गढ़ी से डूंगरपुर जाने के दौरान भीलूडा गाँव के पास महिला को अपने बेग की चेन खुली दिखी जिस पर उसे वारदात का पता चला। इधर महिला ने बस को सागवाडा थाने के बाहर रुकवाया और चोरी की रिपोर्ट दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

उदयपुर जिले के केसरियाजी निवासी अभिलाषा शर्मा पत्नी राजेन्द्र शर्मा ने बताया कि वह अपनी बेटी से मिलने के लिए बांसवाडा के गढ़ी गई थी। वही उससे मिलने के बाद आज सोमवार को गढ़ी से राजस्थान रोडवेज की बस में बैठकर डूंगरपुर होते हुए अपने घर केसरियाजी जा रही थी। इस दौरान बस में काफी भीड़ थी जिसके चलते उसने अपना बेग बस में लगेज विंडो में रख दिया था। वही जब उसकी बस भीलूडा गाँव के पास पहुंची तो उसने देखा कि उसके बेग की चेन खुली हुई थी। इधर जब अभिलाषा ने अपना बेग देखा तो उसके अन्दर से उसका पर्स गायब था। पर्स में 5 हजार की नगदी, सोने के झुमके और अन्य जरुरी दस्तावेज थे। इसके बाद पीड़ित महिला ने बस कंडेक्टर व चालक को पर्स चोरी होने की जानकारी दी। जिस पर बस चालक बस को लेकर सीधे सागवाडा थाने के बाहर पहुंचा। इस दौरान पीड़ित महिला ने सागवाड़ा थाने में जाकर जानकारी दी। जिस पर पुलिस ने बस में तलाशी ली लेकिन तलाशी के दौरान महिला का पर्स कही नही मिला। इधर पुलिस ने महिला की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वही महिला का पर्स चोरी हो जाने से उसके पास घर जाने तक के लिए पैसे नहीं थे जिस पर पुलिस ने पीड़ित महिला का टिकट करवाते हुए उसे घर रवाना किया।

 

Join Wagad Sandesh WhatsApp Group

Advertisement

Related Posts

Latest News

पर्यावरण संरक्षण : गामडा ब्राह्मणीया में 1356 पौधे लगाने का लक्ष्य पर्यावरण संरक्षण : गामडा ब्राह्मणीया में 1356 पौधे लगाने का लक्ष्य
सागवाड़ा | जिला कलेक्टर एवं मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी डूंगरपुर के आदेशानुसार सघन वृक्षारोपण अभियान की तैयारी के तहत पीईईओ...

Advertisement

आज का ई - पेपर पढ़े

Advertisement

Advertisement

Contact Us

Latest News

Advertisement

वागड़ संदेश TV