डम्पर बाइक को मारी टक्कर, हादसे में बाइक सवार युवक की हुई मौत

On

डूंगरपुर | जिले के सदर थाना क्षेत्र के दो नदी पुल के पास एक डम्पर ने बाइक को टक्कर मार दी | हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई | वही हादसे के बाद डम्पर चालक डम्पर को छोड़कर फरार हो गया | पुलिस ने डम्पर को जब्त कर लिया है | वही पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया है | इधर पुलिस ने डम्पर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है | डूंगरपुर जिले के सदर थाने के थानाधिकारी भवानी सिंह ने बताया की टाडी ओबरी निवासी 50 वर्षीय कोदर पुत्र मनजी कोटेड ने रिपोर्ट दी है | रिपोर्ट में कोदर कोटेड ने बताया की उसका 19 वर्षीय बेटा जीवतराम कोटेड अपनी बाइक पर डूंगरपुर शहर से अपने घर लौट रहा था | इस दौरान डूंगरपुर-खेरवाड़ा मार्ग पर दो नदी पुल के पास सामने की तरफ से तेज गति से आ रहे डम्पर ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी | हादसे में जीवतराम कोटेड को गंभीर चोट आई जिसके बाद उसकी मौके पर ही मौत हो गई | इधर हादसे के बाद डम्पर चालक अपने डम्पर को छोड़कर फरार हो गया | वही वहा से गुजर रहे लोगो की मौके पर भीड़ जमा हो गई |

dfgdh

लोगो की जानकारी सदर थाना पुलिस को दी | सुचना पर सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को मौके से उठवाकर डूंगरपुर जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया | वही पुलिस ने मौके पर पड़ी बाइक व डम्पर को जब्त किया और मामले की सुचना मृतक जीवतराम कोटेड के परिजनों को दी | सुचना पर मृतक के परिजन डूंगरपुर जिला अस्पताल की मोर्चरी पहुंचे | जहा पर पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द किया | वही डम्पर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है |

Join Wagad Sandesh WhatsApp Group

Advertisement

Related Posts

Latest News

पर्यावरण संरक्षण : गामडा ब्राह्मणीया में 1356 पौधे लगाने का लक्ष्य पर्यावरण संरक्षण : गामडा ब्राह्मणीया में 1356 पौधे लगाने का लक्ष्य
सागवाड़ा | जिला कलेक्टर एवं मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी डूंगरपुर के आदेशानुसार सघन वृक्षारोपण अभियान की तैयारी के तहत पीईईओ...

Advertisement

आज का ई - पेपर पढ़े

Advertisement

Advertisement

Contact Us

Latest News

Advertisement

वागड़ संदेश TV