घर में साडी के फंदे से लटका मिला शव, खेत में गए हुए थे परिवार के लोग 

On

डूंगरपुर। जिले के सदर थाना क्षेत्र के देवल गामडी गाँव में घर में एक युवक ने साडी से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली | परिवार के लोग खेत पर काम करने गए हुए थे | खेत से लौटने पर घटना का पता चला | इधर आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है | पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौप दिया है | पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है | 

डूंगरपुर जिले के सदर थाने थानाधिकारी भवानी सिंह ने बताया की देवल  गामडी गाँव निवासी 23 वर्षीय दिनेश पुत्र थावरा गुजरात में मजदूरी का काम करता है | दीवाली पर घर आया हुआ था | आज सुबह दिनेश को छोड़कर परिवार के लोग खेत पर काम करने गए थे | इधर जब परिवार के लोग वापस लौटे तो देखा की घर के अन्दर दिनेश साडी के फंदे से लटका हुआ था और उसकी मौत हो चुकी थी | इधर दिनेश को फंदे लटका देख परिजनों के होश उड़ गए |

IMG_20221104_182509

घटना की जानकारी पर लोगो की भीड़ जमा हो गई | वही परिजनों ने मामले की सुचना सदर थाना पुलिस को भी दी | सुचना पर सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों से घटना की जानकारी ली | परिजनों ने बताया की दिनेश के पिता की मौत तीन साल पहले हो चुकी है वही उसके बाद माँ भी नातरे चली गई | दिनेश सहित तीन भाई है जिसमे दिनेश सबसे बड़ा है और गुजरात में मजदूरी का काम करता है | इसके बाद पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव को फंदे से नीचे उतारा | वही पुलिस ने शव को डूंगरपुर जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया | जहा पर पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सुपुर्द किया | फिलहाल आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है | पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है |

Join Wagad Sandesh WhatsApp Group

Advertisement

Related Posts

Latest News

पर्यावरण संरक्षण : गामडा ब्राह्मणीया में 1356 पौधे लगाने का लक्ष्य पर्यावरण संरक्षण : गामडा ब्राह्मणीया में 1356 पौधे लगाने का लक्ष्य
सागवाड़ा | जिला कलेक्टर एवं मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी डूंगरपुर के आदेशानुसार सघन वृक्षारोपण अभियान की तैयारी के तहत पीईईओ...

Advertisement

आज का ई - पेपर पढ़े

Advertisement

Advertisement

Contact Us

Latest News

Advertisement

वागड़ संदेश TV