डूंगरपुर स्थापना दिवस पर वागड़ महोत्सव का हुआ आगाज, शहर में निकाली गई शोभायात्रा, खेलकूद प्रतियोगिता व लगाईं गई प्रदर्शनी 

On

डूंगरपुर। जिले के 741 वे स्थापना दिवस पर आज तीन दिवसीय वागड़ महोत्सव का आगाज हुआ | इस मौके पर शहर में जिला प्रशासन व पर्यटन विभाग की ओर से शोभायात्रा निकाली गई |  

IMG_20221104_184402

ऊंट-घोड़ो के साथ निकाली गई शोभायात्रा में लोक कलाकारों ने अपनी प्रस्तुतियों से लोगो का दिल भी जीता | इधर वागड़ महोत्सव के तहत लक्ष्मण मैदान में खेलकूद प्रतियोगिता के साथ प्रदर्शनी भी लगाईं है | 

IMG_20221104_184453

 डूंगरपुर के स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में शुक्रवार को जिला प्रशासन, नगरपरिषद् एवं पर्यटन विभाग की ओर से तीन दिवसीय वागड महोत्सव का आगाज हुआ  | शहर के लक्ष्मण मैदान में राज्यमंत्री शंकर यादव ने देसी उत्पादों की बिक्री के स्टॉल ओर विभागीय योजनाओं के प्रचार संबंधी प्रदर्शनी का उद्घाटन किया |

IMG_20221104_184340

इस मौके पर डूंगरपुर विधायक गणेश घोगरा, कलेक्टर लक्ष्मी नारायण मंत्री व सभापति अमृतलाल कलासुआ भी मौजूद रहे | प्रदर्शनी में रजिविका की महिला स्वयम सहायता समूह द्वारा निर्मित उत्पाद, एकल महिलाओ द्वारा निर्मित उत्पाद, आदिवासी संस्कृति की झलक को दर्शाते उत्पाद, डूंगरपुर के स्थानीय कलाकारों द्वारा बनाए की मुर्तिया, खादी से बने कपड़ो की स्टॉल्स लगाईं है |

IMG_20221104_184320

IMG_20221104_184256

IMG_20221104_184256

इधर इसके बाद लक्ष्मण मैदान से शोभायात्रा शुरू हुई | शोभायात्रा को अतिथियो ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया | शोभायात्रा लक्ष्मण मैदान से रवाना होकर शहर के विभिन्न मार्गो से होकर गुजरी | इस दौरान शोभायात्रा में शामिल पश्चिम सांस्कृतिक केंद्र के कलाकारों के लोक कलाकारों ने अपनी प्रस्तुतिया दी और लोगो का दिल जीता | 

खेल कूद प्रतियोगिता में दिखाया दमखम 

IMG_20221104_184206

 डूंगरपुर स्थापना दिवस के तहत वागड़ महोत्सव के दौरान शहर के लक्ष्मण मैदान पर पारंपरिक वाद्य ययंत्रों की स्वर लहरियों के साथ रस्सा-कस्सी, मटका दौड़ ओर कुर्सी दौड़ में प्रतिभागियों ने अपना दम-खम दिखाया।

IMG_20221104_184135

रस्सा-कस्सी महिला वर्ग में थाणा ओर बालिका वर्ग में राजकीय महारावल स्कूल की टीम विजेता रही वही रस्सा-कस्सी पुरुष वर्ग में कर्मचारी वर्ग और बालक वर्ग में एमबी पब्लिक स्कूल की टीम विजेता रही। कुर्सी रेस में सुरता परमार ओर मटका दौड़ में मोनिका परमार ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।

Join Wagad Sandesh WhatsApp Group

Advertisement

Related Posts

Latest News

पर्यावरण संरक्षण : गामडा ब्राह्मणीया में 1356 पौधे लगाने का लक्ष्य पर्यावरण संरक्षण : गामडा ब्राह्मणीया में 1356 पौधे लगाने का लक्ष्य
सागवाड़ा | जिला कलेक्टर एवं मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी डूंगरपुर के आदेशानुसार सघन वृक्षारोपण अभियान की तैयारी के तहत पीईईओ...

Advertisement

आज का ई - पेपर पढ़े

Advertisement

Advertisement

Contact Us

Latest News

Advertisement

वागड़ संदेश TV