भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया का दौरा,  डूंगरपुर में जन आक्रोश सभा में कांग्रेस सरकार पर साधा निशाना

On

डूंगरपुर | भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया अपने डूंगरपुर दौरे के दूसरे दिन डूंगरपुर जिला मुख्यालय पर पहुंचे जंहा उनहॉने भाजपा की जन आक्रोश रैली में भाग लिया वही गेपसागर की पाल पर स्थित जन आक्रोश सभा को संबोधित भी किया। अपने संबोधन में पुनिया ने कांग्रेस सरकार को आड़े हाथों लेते हुए जमकर निशाना साधा।
 उन्होंने कहा की कांग्रेस के चार साल के शासन में कांग्रेस फैल साबित हुई है। कांग्रेस ने बेरोजगार युवाओं, महिलाओं, बुजुर्गो, किसानों से जो वायदे किए थे वे एक भी पूरे नही हुए है। गहलोत ने किसानों का पूरा कर्जा माफ करने का वायदा किया था, लेकिन आज तक किसानों का एक रुपया माफ नहीं हुआ है। बेरोजगार आज भी नोकरी के लिए भटक रहे है। राज्य में प्रतियोगी परीक्षाओं के पेपर आउट हो रहे है। जिससे परीक्षार्थी ठगा सा महसूस कर रहा है। राज्यमे अपराधो का ग्राफ बढ़ रहा है। प्रदेश में महिलाओं से दुष्कर्म, अपहरण की घटनाएं बढ़ी है। वही दिनदहाड़े गैंगस्टर में गोलियां चलाई जा रही है, जिससे प्रदेश में माफियाराज चल रहा है, लेकिन सरकार चार साल में केवल सरकार बचाने में लगी रही ओर जनता परेशान हो गई। इसी के खिलाफ अब लोगो में आक्रोश है। भाजपा जनता के इस आक्रोश के साथ कांग्रेस को मुंहतोड़ जवाब देगी। उन्होंने कहा की देश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार ने 3 करोड़ आदिवासी परिवारों को घर दिया, 80 करोड़ परिवारों को कोरोनाकाल में भी खाने पीने का सामान दिया। वही हर घर में उज्जवला गैस योजना के कनेक्शन से महिलाओं को धुंए की समस्या से राहत देने का काम केंद्र सरकार ने किया है। अपने संबोद्धन मे पुनिया ने अगले विधानसभा चुनाव में भाजपा की सरकार बनने का दावा किया वही इसके बाद पुनिया उदयपुर जिले के लिए रवाना हो गए।

Join Wagad Sandesh WhatsApp Group

Advertisement

Related Posts

Latest News

पर्यावरण संरक्षण : गामडा ब्राह्मणीया में 1356 पौधे लगाने का लक्ष्य पर्यावरण संरक्षण : गामडा ब्राह्मणीया में 1356 पौधे लगाने का लक्ष्य
सागवाड़ा | जिला कलेक्टर एवं मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी डूंगरपुर के आदेशानुसार सघन वृक्षारोपण अभियान की तैयारी के तहत पीईईओ...

Advertisement

आज का ई - पेपर पढ़े

Advertisement

Advertisement

Contact Us

Latest News

Advertisement

वागड़ संदेश TV