किसने और कहा फूंका सांसद कनकमल कटारा का पुतला, क्यों हुआ सांसद का विरोध। पूरी अपडेट पढ़े

On

डूंगरपुर । जिले में कृषि महाविद्यालय की भूमि गुमानपुरा में आवंटन होने के बाद भाजपा सांसद कनकमल कटारा की ओर से गुमानपुरा की बजाय फलोज या पुनाली गांव में कृषि महाविद्यालय का भवन निर्माण की पैरवी किये जाने पर कांग्रेसी विरोध में उतर आये है | कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट पर सांसद के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए सांसद का पुतला फूंका और कलेक्टर को सीएम के नाम ज्ञापन सौपा | ज्ञापन में कांग्रेस ने आवंटित भूमि पर कृषि कॉलेज भवन के निर्माण की मांग की है | 

IMG_20221109_201302

राज्य सरकार की ओर से पिछले साल डूंगरपुर में कृषि महाविद्यालय खोला गया। इसके बाद बादल महल कृषि विज्ञान केंद्र में अस्थाई रूप से कॉलेज शुरू भी कर दिया। वही कृषि महाविद्यालय के लिए डूंगरपुर शहर के पास गुमानपुरा में प्रशासन की ओर जमीन आवंटन भी कर दिया। लेकिन डूंगरपुर -बांसवाड़ा से भाजपा सांसद कनकमल कटारा ने गुमानपुरा में आवंटित जमीन को कृषि महाविद्यालय खोलने के लिए अनुपजाऊ बताकर पुनाली या फलोज में कृषि महाविद्यालय खोलने की पैरवी कर दी। इसे लेकर सांसद की ओर से राज्यपाल व विभाग को पत्र लिखा गया। इधर सांसद द्वारा इस तरह की पैरवी किये जाने पर डूंगरपुर से कांग्रेस के साथ स्थानीय लोग विरोध में आ गए है।

IMG_20221109_201243

डूंगरपुर प्रधान कांता देवी कोटेड व कांग्रेसी नेता केवलराम कोटेड के साथ गुमानपुरा व आसपास के गांवों के लोग आज बुधवार को कलेक्ट्री पहुंचे और सांसद कनकमल कटारा के खिलाफ प्रदर्शन किया। लोगों ने सांसद के खिलाफ नारेबाजी करते हुए विरोध जताया। वही सांसद का पुतला दहन भी किया। इधर प्रदर्शन के बाद कांग्रेसियों ने जिला कलेक्टर को सीएम के नाम ज्ञापन सौपा | ज्ञापन में सरकार से कृषि महाविद्यालय को आवंटित जगह पर ही खोलने की मांग रखी गई है | 

Join Wagad Sandesh WhatsApp Group

Advertisement

Related Posts

Latest News

पर्यावरण संरक्षण : गामडा ब्राह्मणीया में 1356 पौधे लगाने का लक्ष्य पर्यावरण संरक्षण : गामडा ब्राह्मणीया में 1356 पौधे लगाने का लक्ष्य
सागवाड़ा | जिला कलेक्टर एवं मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी डूंगरपुर के आदेशानुसार सघन वृक्षारोपण अभियान की तैयारी के तहत पीईईओ...

Advertisement

आज का ई - पेपर पढ़े

Advertisement

Advertisement

Contact Us

Latest News

Advertisement

वागड़ संदेश TV