भारत विकास परिषद सरोदा द्वारा गुरु वंदन छात्र अभिनन्दन कार्यक्रम सम्पन्न

On

सरोदा|भारत विकास परिषद शाखा सरोदा द्वारा छात्र गुरु वंदन कार्यक्रम ब्लॉक शिक्षा अधिकारी भेमजी खांट  हेमेंद्र उपाध्याय की अध्यक्षता में तथा प्रेमचंद सुथार, देवीलाल पंड्या, जयशंकर पंड्या, देवंग दादा पाटीदार, सदाशिव पण्डया, भरत पंड्या व सरोदा ग्राम पंचायत सरपंच पन्नालाल डोडियार, उपसरपंच प्रवीण पंड्या, जगदीश चंद्र वैष्णव, व दीपक सुथार  के विशिष्ट आतिथ्य में संपन्न हुआ।

स्वागत रस्म एवं स्वागत उद्बोधन एवं वार्षिक कार्य योजना सचिव विद्या शंकर पाठक ने प्रस्तुत की।

राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सरोदा पीईईओ क्षेत्र के सभी 60 गुरुजनों का तथा आंगन वाडी कार्मिको का तिलक, माल्यार्पण, उपरणा ओढा कर एवं प्रशस्ति पत्र  देकर सम्मानित किया।कार्यक्रम के दौरान साथी ग्रुप के निखिल व्यास, भारतेंदु व्यास, हर्षद उपाध्याय,संजय सेवक जयदेव मेहता सहित अन्य युवाओं का भी सम्मान किया गया।समारोह की अध्यक्षता सेवानिवृत्त उपनिदेशक हेमेंद्र उपाध्याय ने कहा कि नैष्ठिक कर्म करते रहने से शुभ फल की प्राप्ति होती है,अतः कर्मक्षेत्र मनोयोग में पूर्वक काम करते रहना चाहिए। कार्यक्रम मे प्रेमजी पाटीदार , कांतिलाल व्यास, पवन कोठारी, किशोर उपाध्याय, पंकज उपाध्याय, कल्पेश जैन, विनोद मेहता प्रताप कलाल लवजी पाटीदार एवं कई गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन राजेंद्र पंचाल एवं आभार लोकेश ठाकुर ने ज्ञापित किया।

Join Wagad Sandesh WhatsApp Group

Advertisement

Related Posts

Latest News

पर्यावरण संरक्षण : गामडा ब्राह्मणीया में 1356 पौधे लगाने का लक्ष्य पर्यावरण संरक्षण : गामडा ब्राह्मणीया में 1356 पौधे लगाने का लक्ष्य
सागवाड़ा | जिला कलेक्टर एवं मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी डूंगरपुर के आदेशानुसार सघन वृक्षारोपण अभियान की तैयारी के तहत पीईईओ...

Advertisement

आज का ई - पेपर पढ़े

Advertisement

Advertisement

Contact Us

Latest News

Advertisement

वागड़ संदेश TV